{"_id":"5c543ba3bdec22653c2d1671","slug":"three-accused-including-registrar-sent-to-14-day-judicial-custody-in-bribe-case-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूसखोरी मामले में रजिस्ट्रार समेत तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूसखोरी मामले में रजिस्ट्रार समेत तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
Sat, 02 Feb 2019 03:17 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: ashok chauhan
Updated Sat, 02 Feb 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (एचपीटीयू) के रजिस्ट्रार एवं एचएएस अधिकारी हरि सिंह राणा समेत तीनों आरोपियों को अदालत ने चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। विजिलेंस ने शुक्रवार दोपहर दो बजे तीनों आरोपियों को हमीरपुर स्थित विशेष सत्र न्यायालय में पेश किया। इससे पूर्व न्यायालय ने वीरवार को तीनों आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था।
विज्ञापन
उप पुलिस अधीक्षक विजिलेंस बीडी भाटिया ने कहा कि एक दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद तीनों आरोपियों को शुक्रवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीनों को 13 जनवरी तक न्यायिक रिमांड मिली है। पुलिस ने बुधवार, 30 जनवरी को एचएएस अधिकारी हरि सिंह राणा, शुल्भ अग्रवाल और रितेश बंसल को सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा में स्टोन क्रशर लगाने की एवज में विजिलेंस ने एक लाख रुपये घूस के साथ दबोचा था।
विज्ञापन
एचएएस अधिकारी हरि सिंह राणा तकनीकी विवि में रजिस्ट्रार के पद से पूर्व सिरमौर के उपमंडल पांवटा में एसडीएम रहे हैं। पांवटा में एसडीएम रहते एक कारोबारी ने पांवटा में स्टोन क्रशर लगाने के लिए फाइल जमा करवाई थी, जिस पर एसडीएम के हस्ताक्षर अनिवार्य थे। 29 जनवरी को विवि से एक दिन का अवकाश लेकर वह इस कार्य को निपटाने के लिए चंडीगढ़ गए थे। जहां वह पहले से विजिलेंस के बिछाए जाल में फंस गए।
विज्ञापन