{"_id":"5c654202bdec22736f4a8460","slug":"thousands-of-employees-will-protest-in-shimla-for-restoration-old-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली को इस दिन शिमला में जुटेंगे हजारों कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली को इस दिन शिमला में जुटेंगे हजारों कर्मचारी
Thu, 14 Feb 2019 03:55 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Thu, 14 Feb 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शुक्रवार को शिमला में हजारों सरकारी कर्मचारी जुटेंगे। नई पेंशन नीति का विधानसभा के समीप चौड़ा मैदान में विरोध किया जाएगा। एनपीएस कर्मचारी संघ के बैनर तले होने वाली पेंशन अधिकार रैली में प्रदेश के विभिन्न महकमों के कर्मचारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मांगपत्र भी सौंपा जाएगा। पेंशन अधिकार रैली को विभिन्न विभागों की कर्मचारी यूनियनें समर्थन दे रही हैं। नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव भरत शर्मा ने बताया कि एनपीएस कर्मचारी संघ बीते तीन वर्षों से पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा साल 2003 के बाद लागू की गई नई पेंशन नीति कर्मचारियों के हित में नहीं है। 15 फरवरी को चौड़ा मैदान में एकत्र होकर नई पेंशन योजना के प्रति विरोध दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, राजकीय अध्यापक संघ, हिमाचल शिक्षक महासंघ, पीजीटी/आईपी शिक्षक संघ, राज्य बिजली बोर्ड इंप्लाइज यूनियन सहित कई अन्य संगठन पेंशन अधिकार रैली को समर्थन दे रहे हैं।