फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Those coming to govt offices will have to tell how much dose of covid vaccine taken in himachal

बिलासपुर: सरकारी कार्यालयों में आने वालों को बताना होगा कोविड वैक्सीन की कितनी लगी डोज

Wed, 20 Oct 2021 10:39 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Oct 2021 10:39 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने बताया कि जिले में शत-प्रतिशत कोविड वैक्सीन लगाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी कार्यालय में आने वाले हर व्यक्ति की जानकारी आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में देंगे। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग हर उस व्यक्ति से संपर्क करेगा। 

विज्ञापन
Those coming to govt offices will have to tell how much dose of covid vaccine taken in himachal
कोरोना टीकाकरण(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अब जरूरी कार्य से सरकारी कार्यालयों में आने वालों लोगों को बताना होगा कि कोरोना वैक्सीन की कितनी डोज लगी हैं। इसके लिए कार्यालयों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। इस दौरान ऐसा व्यक्ति सामने आता है, जिसने वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज नहीं लगाई है तो उसे वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने बताया कि जिले में शत-प्रतिशत कोविड वैक्सीन लगाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी कार्यालय में आने वाले हर व्यक्ति की जानकारी आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में देंगे। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग हर उस व्यक्ति से संपर्क करेगा। जिसने कोविड रोधी दूसरी वैक्सीन नहीं लगाई है, उन्हें वैक्सीन लगाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले में नवंबर तक 3 लाख 18 हजार 456 लोगों को कोविड की दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य रखा है और अब तक 2 लाख 12 हजार 38 लोगों को कोविड की दोनों डोज लग चुकी हैं। जबकि 1 लाख 6 हजार 418 लोगों को कोविड की दूसरी डोज लगनी बाकी है। तीसरी लहर का खतरा अभी टला नहीं है और इस खतरे से निजात पाने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि इस कार्य को सफलतापूर्वक करने के लिए व्यक्तिगत रुप से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। भवन निर्माण से जुड़े कामगारों और अन्य मजदूरों के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित किया गया है, जो सुबह 7 बजे से 9 बजे तक और शाम को 5 बजे से 7 बजे तक मजदूरों की सुविधा के लिए खुला रहेगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed