फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   thomas of norway take lead in mtv himalaya hero cycle rally

एमटीबी हिमालया साइकिल रैलीः पांचवें दिन नॉर्वे के थॉमस आगे

Wed, 04 Oct 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जंजैहली(मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, जंजैहली(मंडी) Updated Wed, 04 Oct 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
thomas of norway take lead in mtv himalaya hero cycle rally

13वीं एमटीबी हिमालया हीरो साइकिल रैली के पांचवें दिन नॉर्वे के थॉमस सबसे आगे हैं। उन्होंने गाडागुसैणी से बगस्याड तक 77 किमी का ट्रैक 3 घंटे 39 मिनट 31 सेकेंड में पूरा किया। यह रैली 29 सितंबर को शिमला के रिज मैदान से शुरू हुई।

विज्ञापन


रेस में 16 देशों के 91 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। रैली से अब तक 15 प्रतिभागी बाहर हो गए हैं। मंगलवार को पत्थरीले रास्ते से होकर राइडर सराज के बगस्याड पहुंचे। एमटीबी हिमालया के मीडिया प्रभारी क्षितिज गुप्ता ने बताया कि 650 किलोमीटर का सफर तय करके 07 अक्तूबर को धर्मशाला में रैली का समापन होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जहां साइकिल चलने लायक मार्ग नहीं होता, वहां पर साइकिल को पीठ पर उठाया जाता है।
रैली में शिमला के डेविड 8वें स्थान पर हैं। पुर्तगाल के एड्रैन नोबरा दूसरे स्थान पर चल रहे है। वे मात्र 40 सेकेंड पिछले चल रहे हैं। रेस में 14 लड़कियां भाग ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

thomas of norway take lead in mtv himalaya hero cycle rally
handboll

जूनियर नेशनल महिला हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन कर लिया गया है। मंगलवार को सुंदरनगर के बाल स्कूल में टीम का चयन हुआ। प्रदेश हैंडबाल संघ के मीडिया प्रभारी कर्ण चंदेल ने कहा कि इसके लिए 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

40वीं जूनियर नेशनल महिला हैंडबाल प्रतियोगिता 10 से 15 अक्तूबर तक कर्नाटक के रानेबेनुर में होगी। टीम का चयन 32 खिलाड़ियों के ट्रायल के बाद किया गया। इसमें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुना गया।

चयन समिति के कोच अशोक गौतम, अशोक भुट्टो, दलीप और राकेश वालिया ने बताया कि टीम 17 अक्तूबर को कर्नाटक रवाना होगी। इस अवसर पर स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य मनोज वालिया, लेखराम, संदीप, सुनील मौजूद रहे।

सेपक टाकरा में अंकिता खेलेगी नेशनल

thomas of norway take lead in mtv himalaya hero cycle rally

राष्ट्रीय सेपक टाकरा प्रतियोगिता में पैराडाइस पब्लिक स्कूल सुंदरनगर की छात्रा अंकिता का चयन हुआ है। ये प्रतियोगिता 9 से 13 अक्तूबर को मंडी में आयोजित हो रही है।

अंकिता की इस उपलब्धि पर स्कूल के चेयरमैन जय सिंह और प्रधानाचार्य प्रकाश चंद ने छात्रा और उसके अभिभावकों को बधाई दी है। प्रधानाचार्य प्रकाश चंद ने अंकिता को इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed