{"_id":"5dfba6a08ebc3e87c300b79c","slug":"third-party-to-check-water-quality-of-iph-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में थर्ड पार्टी जांचेगी अब आईपीएच के पानी की गुणवत्ता, सीएम ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में थर्ड पार्टी जांचेगी अब आईपीएच के पानी की गुणवत्ता, सीएम ने दिए निर्देश
Fri, 20 Dec 2019 10:37 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 20 Dec 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
आईपीएच की स्कीमों से सप्लाई होने वाले पानी की गुणवत्ता अब थर्ड पार्टी जांचेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिम प्रगति की बैठक के दौरान आईपीएच के अधिकारियों को पानी की गुणवत्ता अच्छी रखने को लेकर यह निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि सिर्फ अपने ही स्तर से पानी की गुणवत्ता जांचना ठीक नहीं है। लोगों की शिकायतें आती रहती हैं और गुणवत्ता पर सवाल उठते हैं। ऐसे में थर्ड पार्टी से जांच कराकर पानी की गुणवत्ता को सही किया जाए।
विज्ञापन
वहीं, लोनिवि को भी सड़कों की मेंटनेंस पर ध्यान देने के साथ ही दोनों ही विभागों को जनता के हित के लिए नए प्रयोग करने के लिए कहा है। दरअसल, दोनों ही विभागों का जनता से सीधा जुड़ा रहता है। अगर सड़क खराब हो और पानी की गुणवत्ता ठीक न हो तो सरकार पर सवाल उठते हैं। ऐसे में सरकार इन दोनों विभागों के कामकाज में सुधार लाकर अपनी इमेज सुधारने की कोशिश में जुटी हुई है। बुधवार को हुई समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कई विभागों को भी जरूरी निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन