फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   third day of himachal assembly monsoon session on 27 august

मानसून सत्र का तीसरा दिन, विधानसभा में आज हंगामे के आसार

Mon, 27 Aug 2018 11:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 27 Aug 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
third day of himachal assembly monsoon session on 27 august

हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान हंगामे के आसार हैं। प्रश्नकाल चला तो भाजपा चार्जशीट पर विजिलेंस जांच का मसला उठ सकता है। नूरपुर से भाजपा के विधायक राकेश पठानिया ही राज्य सरकार से चार्जशीट का स्टेटस जानना चाह रहे हैं।

विज्ञापन


इस चार्जशीट पर पूर्व सरकार के मुख्यमंत्री, मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इनमें से कई बिंदुओं पर विजिलेंस को जांच सौंपी गई है। दो दिन के अंतराल के बाद सोमवार को सदन की कार्यवाही दोपहर बाद दो बजे शुरू होगी। प्रश्नकाल दो से तीन बजे के बीच निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद विपक्ष ने सोमवार को प्रश्नकाल शुरू होने से पहले ही सदन में स्थगन प्रस्ताव देने की रणनीति बनाई है। विपक्ष ने विचार किया है कि सारा काम रोककर लाठीचार्ज के मुद्दे पर सरकार से चर्चा मांगी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन नीति पर चर्चा मांगी विधायकों ने 

third day of himachal assembly monsoon session on 27 august

हालांकि, सत्ता पक्ष विपक्ष के इस प्रस्ताव को नामंजूर कर सकता है। इसके बाद प्रश्नकाल बगैर विपक्ष के ही चल सकता है। भाजपा चार्जशीट पर सवाल से पहले रिक्तियों, अवैध कब्जों, दूषित पेयजल, यातायात समस्या जैसे मुद्दों पर भी विधायक सवाल पूछने की तैयारी में हैं।

दो माह से चूड़धार में छह साल की बच्ची के लापता होने के मामले में भी रेणुका के कांग्रेस विधायक विनय कुमार की ओर से सवाल लगाया जा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने जवाब देना है। 

विधायकों ने सोमवार को पर्यटन नीति पर चर्चा मांगी है। इस चर्चा में विधायक होशियार सिंह, राकेश पठानिया, नरेंद्र बरागटा, सुरेश कश्यप और बलवीर सिंह वर्मा भाग लेना चाहते हैं। इसमें नियम 130 के तहत सदन में चर्चा हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed