{"_id":"5e9dc4358ebc3ed58b544010","slug":"thief-shimla-news-sml330899671","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के मकसद से घर में घुसा युवक, नशे की ओवर डोज लेने से वहीं सो गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के मकसद से घर में घुसा युवक, नशे की ओवर डोज लेने से वहीं सो गया
Mon, 20 Apr 2020 09:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की मंशा से घर में घुसे एक युवक पर नशे की डोज कुछ कदर हावी हुई कि वह वहीं सो गया। भूल गया कि वह चोरी करने आया है, अपना घर समझकर वहीं बिस्तर पर लेट गया। इसी दौरान घर का मालिक लौट आया और युवक पकड़ गया। यह मामला है कि शहर के संजौली क्षेत्र का। पकड़ा गया युवक उन्नीस साल का है। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है। युवक संजौली क्षेत्र में चिल्डन पार्क में एक मकान में चोरी करने गया था। पुलिस को सूचना मिली कि घर के अंदर कोई है, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
आरोपी युवक शहर के समिट्री क्षेत्र में रहता है और मूलरूप से कोटखाई का निवासी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक नशे का आदि है। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह चोरी करने की मंशा से घर में घुसा था। घर में कोई नहीं था। रात को नशे की डोज ज्यादा होने के कारण वह उसी घर में सो गया। इसी दौरान मकान मालिक घर लौट गई। इसी बीच महिला को एहसास हुआ कि घर के अंदर कोई है। महिला ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन