फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   These five brothers celebrate wedding anniversary on the same day

ये पांच भाई एक ही दिन मनाते हैं वैवाहिक वर्षगांठ, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 13 May 2020 10:02 AM IST
Krishan Singh सुरेश तोमर, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
सुरेश तोमर, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 May 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
These five brothers celebrate wedding anniversary on the same day
पांच भाई एक ही दिन मनाते हैं वैवाहिक वर्षगांठ, - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में एक ऐसा संयुक्त परिवार भी है, जिसमें पांच दंपतियों की वैवाहिक वर्षगांठ एक ही दिन आती है। हर वर्ष 12 मई के दिन इस परिवार के लोगों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होता है। इस दिन परिवार के चार सगे भाई और एक चचेरा भाई अपनी धर्मपत्नियों और अन्य परिजनों के साथ मिलजुल कर खुशी को साझा करते हैं। गिरिपार के आंजभोज क्षेत्र में नघेता गांव का यह परिवार हमारे समाज में संयुक्त परिवार की परंपरा और उसकी खूबियों की मिसाल बना है।

विज्ञापन


12 मई 2020 को अपने विवाह की वर्षगांठ मनाने वाले दिनेश शर्मा और रीता शर्मा का कहना है कि यह संयोग की ही बात है। पहले दोनों बड़े भाइयों सुरेश और दिनेश का विवाह एक ही दिन हुआ। 12 मई 1998 में सुरेश शर्मा- मिथलेश और दिनेश शर्मा-रीता के साथ विवाह के पवित्र बंधन में बंधे। मंगलवार को दोनों दंपतियों की 22वीं सालगिरह है। इसके बाद दोनों ही छोटे भाइयों का विवाह भी एक ही दिन हुआ।
विज्ञापन


वर्ष  2009 की 12 मई को राजू-तारा व सुदेश-प्रोमिला का विवाह हुआ। इसी मंगलवार को दोनों दंपतियों की विवाह की 11वीं वर्षगांठ थी। अब, जरा अजब संयोग भी देखिए। संयुक्त परिवार में चचेरे भाई सुभाष व श्यामा शर्मा का विवाह भी वर्ष 2018 को 12 मई की तिथि को ही हुआ। इस दंपती की भी मंगलवार को विवाह की तीसरी वर्षगांठ थी। ऐसे में इस संयुक्त परिवार की 5 दंपतियों के विवाह की वर्षगांठ हर वर्ष 12 मई को एक साथ होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed