फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   These five bills are stuck in Raj Bhavan, concerned departments and undertakings are waiting for approval

हिमाचल: राजभवन में अटके ये पांच विधेयक, संबंधित विभागों और उपक्रमों को मंजूरी का इंतजार

Tue, 26 Nov 2024 10:19 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Nov 2024 10:19 AM IST
सार

राजभवन में राज्यपाल की मंजूरी के लिए गए विधेयक  की मंजूरी का राज्य सरकार के संबंधित विभाग और उपक्रम इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
These five bills are stuck in Raj Bhavan, concerned departments and undertakings are waiting for approval
हिमाचल राजभवन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पारित कुछ विधेयक राजभवन शिमला में अटक गए हैं। इनमें से एक विधेयक अयोग्य घोषित विधायकों की पेंशन बंद करने, दूसरा लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि बंद करने और तीसरा कृषि और बागवानी विश्वविद्यालयों में नियुक्ति के नियमों में बदलाव से संबंधित है। दो अन्य विधेयक नगर नियोजन और आबकारी प्रावधानों में बदलावों से संबंधित हैं, जो राजभवन में राज्यपाल की मंजूरी के लिए गए हैं। इनकी मंजूरी का राज्य सरकार के संबंधित विभाग और उपक्रम इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में दल-बदल के तहत अयोग्य पूर्व विधायकों की पेंशन-भत्ते बंद करने का विधेयक अक्तूबर में राजभवन पहुंचा। इस विधेयक के तहत पेंशन अधिकार से वंचित होने वाले कांग्रेस के पूर्व विधायकों से पिछली रकम की वसूली का भी प्रावधान है। वहीं, लोकतंत्र प्रहरी बिल राजभवन में लंबित पड़ा है। जयराम सरकार के समय लोकतंत्र प्रहरी सम्मान विधेयक- 2021 पारित किया गा था। इसके तहत आपातकाल के समय जेल में रहने वाले नेताओं की 20 हजार और 12 हजार रुपये प्रति माह सम्मान राशि देने का प्रावधान था।
विज्ञापन


सरकार बदलने पर लोकतंत्र प्रहरी सम्मान निरसन विधेयक पारित करने का प्रस्ताव सदन में रखा गया। भाजपा के हंगामे के बीच यह पारित हुआ। इसके बाद यह विधेयक राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा था। कृषि और बागवानी विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्त करने का विधेयक विधानसभा से पारित कर राजभवन भेजा गया है, मगर इस पर भी निर्णय नहीं हो पाया है। मानसून सत्र के दौरान सरकार ने संशोधन विधेयक पारित किया। इनके अलावा दो अन्य विधेयक नगर नियोजन और आबकारी के प्रावधानों में बदलाव से संबंधित हैं, जो राजभवन में लंबित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed