फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   These brilliant students of Himachal Pradesh worked hard amidst challenges and crossed the hurdle of NET, JRF

Himachal: हिमाचल के इन मेधावियों ने चुनौतियों के बीच कड़ी मेहनत से नेट, जेआरएफ की बाधा की पार

Fri, 25 Jul 2025 10:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब/संगड़ाह/धर्मशाला/सिहुंता/न्यूली/सैंज/सुलह।
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब/संगड़ाह/धर्मशाला/सिहुंता/न्यूली/सैंज/सुलह। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Jul 2025 10:45 AM IST
सार

प्रदेश के मेधावियों ने चुनाैतियों के बीच कड़ी मेहनत से नेट, जेआरएफ की बाधा को पार किया है। 

विज्ञापन
These brilliant students of Himachal Pradesh worked hard amidst challenges and crossed the hurdle of NET, JRF
मेधावियों ने कड़ी मेहनत से नेट, जेआरएफ की बाधा की पार। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मेधावियों ने चुनाैतियों के बीच कड़ी मेहनत से नेट, जेआरएफ की बाधा को पार किया है। सिरमाैर जिले के कोलर पंचायत के उत्तमवाला गांव की हिना कुमारी ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) परीक्षा में देश भर में 45वीं रैंक हासिल की। उन्होंने 99.55 परसेंटाइल प्राप्त किए। विषम आर्थिक और पारिवारिक परिस्थितियों के बावजूद हिना ने मजबूत संकल्प और कठिन परिश्रम से परीक्षा पास की। हिना के पिता प्रवीण कुमार मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मां सरिता देवी पैर में गंभीर चोट लगने के कारण काम करने में असमर्थ हैं। 

विज्ञापन

नेट में अवंतिका कौंडल का देश भर में 16वां रैंक
 सिरमाैर जिले के संगड़ाह के अंधेरी की साक्षी ठाकुर ने अंग्रेजी में यूजीसी नेट परीक्षा पास की। साक्षी ने 99.84 परसेंटाइल प्राप्त किए। पिता राजेंद्र ठाकुर और माता सुचिता ठाकुर बेटी की इस उपलब्धि से बहुत खुश हैं। साक्षी ठाकुर ने सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ-साथ शिक्षकों में सुरेंद्र, राम किशन शास्त्री और हीरा पाल शर्मा को दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नेट में अवंतिका काैंडल का देशभर में 16वां रैंक
धर्मशाला के बगली पंचायत की अवंतिका काैंडल  ने यूजीसी नेट (मैनेजमेंट) परीक्षा में देशभर में 16वां स्थान हासिल किया। उन्होंने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की। उन्होंने 226 अंक प्राप्त किए। इससे पहले अवंतिका जेआरएफ भी कर चुकी हैं। वे असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में सेवाएं देंगी। 

विज्ञापन

मिस्त्री के बेटे ने भी किया कमाल
चंबा जिले के गरनोटा पंचायत के घाघन गांव के मनीश कुमार ने यूजीसी नेट और पीएचडी पात्रता परीक्षा पास की। मनीश ने संस्कृत में 83.06 प्रतिशत अंक अर्जित किए। मनीश के पिता मिस्त्री और मां गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उनके माता-पिता ने बेटे को पढ़ाई के लिए लगातार प्रोत्साहित किया। मनीश ने माता-पिता के सपनों को साकार करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। मनीश ने प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला से प्राप्त की। 

 संस्कृति ने पहले प्रयास में पाई सफलता
कुल्लू जिले के सैंज उपमंडल की देहुरीधार पंचायत के सतेश गांव की कुमारी संस्कृति ने पहले ही प्रयास में यूजीसी नेट कॉमर्स परीक्षा उत्तीर्ण की। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। संस्कृति पंजाब विश्वविद्यालय से एमकॉम कर रही हैं। उन्होंने बीकॉम कुल्लू कॉलेज से की। संस्कृति के माता-पिता अध्यापक हैं। 

निखिल ने बिना कोचिंग नेट में पाई सफलता
कांगड़ा जिले के  धीरा उपमंडल के बलोटा गांव के निखिल ने बिना कोचिंग यूजीसी नेट परीक्षा 98.20 परसेंटाइल हासिल कर पास कर ली है। इस उपलब्धि के साथ निखिल ने न सिर्फ अपने गांव बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। निखिल की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक पाठशाला बलोटा से की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed