फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   these account holders of Himachalunder pm Jan Dhan Yojana will not get accident insurance cover

इन खाताधारकों को नहीं मिलेगा दुर्घटना बीमा कवर, बैंकर्स समिति की बैठक में खुलासा

Wed, 25 Sep 2019 11:30 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Sep 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
these account holders of Himachalunder pm Jan Dhan Yojana will not get accident insurance cover

प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत हिमाचल के जीरो बैलेंस वाले 86 हजार खाताधारकों को दो लाख का दुर्घटना बीमा कवर नहीं मिलेगा। साल 2014 में शुरू हुई इस योजना के तहत बैंकों ने लक्ष्य पूरा करने के लिए खाते तो खोल दिए लेकिन इन्हें सक्रिय रखने में कामयाब नहीं हुए।

विज्ञापन


हिमाचल में जून 2019 तक योजना के तहत 12.63 लाख खाते खोले गए हैं। इनमें से 86,586 खातों में आज तक एक बार भी लेनदेन नहीं हुआ। इस कारण ये खाता धारक केंद्र सरकार से मिलने वाले दो लाख रुपये के दुर्घटना बीमा कवर से वंचित हो गए हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार को राजधानी शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 153वीं बैठक में यह खुलासा हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की सुस्त रफ्तार पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि योजना से संबंधित 898 मामले अभी भी लंबित हैं। सिर्फ 362 मामले मंजूर हुए हैं। इस पर बैंकों के प्रतिनिधियों ने उद्योग विभाग पर ठीकरा फोड़ते हुए उनके पास अभी इतने अधिक आवेदन नहीं आने की बात कही।

इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रधान सचिव ने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति और उद्योग विभाग से 15 अक्तूबर तक इस बाबत रिपोर्ट देने को कहा। बैठक के दौरान सार्वजनिक बैंकों के प्रतिनिधियों ने सरकारी पैसा निजी बैंकों में ज्यादा जमा होने पर एतराज जताया।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक बैंक ही प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं को चला रहे हैं जबकि सरकार के डिपॉजिट निजी बैंक ले जा रहे हैं। बैठक के दौरान प्रधान सचिव ने नवंबर मेें प्रस्तावित इन्वेस्टर मीट को सफल बनाने के लिए बैंकों से पूरा सहयोग देने का आह्वान भी किया।

बैठक में यूको बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ एके गोयल, डीजीएम जेएन कश्यप, महाप्रबंधक आरबीआई केसी आनंद, महाप्रबंधक नाबार्ड निलय डी कपूर सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बैंकों में 10 से 4 बजे तक ही होगी पब्लिक से डीलिंग

प्रदेश के बैंकों में पब्लिक डीलिंग का काम सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक ही होगा। बैठक के दौरान समय को बदलने के लिए प्रस्ताव लाया गया। विस्तृत चर्चा के बाद पुराने समय को ही जारी रखने का फैसला लिया गया।

बैंक बंद रहने पर एटीएम भी ठप होने पर लगाई फटकार
प्रधान सचिव ने बैंकों की छुट्टियों के दौरान एटीएम ठप रहने पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि नकदी नहीं मिलने से विशेषकर सैलानियों को भारी परेशानी होती है। जब अस्पतालों और पुलिस की सेवाएं जारी रह सकती हैं तो एटीएम पर ध्यान क्यों नहीं दिया जाता।

वित्तीय जागरूकता शिविरों को फंडिंग का बदलेगा पैटर्न
नाबार्ड के सहयोग से हर माह बैंकों द्वारा लगाए जाने वाले वित्तीय जागरूकता शिविरों की फंडिंग का पैटर्न भी बदल दिया गया है। अब इन शिविरों की समीक्षा की जाएगी। देखा जाएगा कि शिविर के बाद कितने नए लोग बैंक से जुड़े। इसके बाद नाबार्ड द्वारा शिविर के लिए फंड जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed