{"_id":"669fb935e9212133e6073dee","slug":"there-is-a-possibility-of-a-major-administrative-reshuffle-in-himachal-pradesh-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Govt: हिमाचल में तीन साल एक ही जगह पर डटे अफसरों के होंगे तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Govt: हिमाचल में तीन साल एक ही जगह पर डटे अफसरों के होंगे तबादले
Tue, 23 Jul 2024 07:38 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 23 Jul 2024 07:38 PM IST
सार
मुख्यमंत्री कार्यालय ने तीन साल से एक ही स्थान पर डटे अधिकारियों की सूची तैयार करने को कहा है। मतलब इस महीने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होने जा रहा है। तबादले होने की भनक लगते ही मनपसंद पोस्टिंग के लिए कई अधिकारियों ने सचिवालय के चक्कर काटना भी शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में तीन साल से एक ही जगह पर डटे अफसरों के तबादले होंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने आबकारी, जल शक्ति, लोक निर्माण, स्वास्थ्य कृषि, बागवानी सहित कई विभागों के अधिकारियों, प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों से ऐसे अधिकारियों की सूची तलब की है। राज्य में ऐसे अधिकारियों की परफोर्मेंस का भी आकलन होगा।
विज्ञापन
प्रदेश में इस महीने के अंत या अगले महीने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हो सकता है। कुछ उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को भी जहां इधर-उधर किया जा सकता है, वहीं न केवल आईएएस, एचएएस और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की सूची मांगी गई है, बल्कि कई जिलों के एसडीएम, डीएसपी स्तर के अधिकारियों के बारे में भी जानकारी तलब की गई है। कुछ विभागाध्यक्षों को भी इधर से उधर करने की योजना है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल नहीं हुआ है। प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने के बाद राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर जिला और मंडल स्तर के कई धिकारियों के तबादले नहीं किए हैं। कई जिलों में वे ही अधिकारी तैनात हैं, जो पूर्व की भाजपा सरकार के समय नियुक्त थे। कई अधिकारी ऐसे हैं, जिनके पास कई विभागों का अतिरिक्त कार्यभार है। यह अधिकारी भी लगातार सरकार पर दबाव डाल रहे हैं कि उन पर काम का अतिरिक्त बोझ है। ऐसे में फाइलों को समय रहते नहीं निपटाया जा रहा है। इन सभी बातों को मंथन करते हुए सरकार अधिकारियों के व्यापक तबादले करने का विचार कर चुकी है।
विज्ञापन