फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Theog's photographer Vineet's photographs selected for London Piccadilly Bill Board

Shimla News: ठियोग के फोटोग्राफर विनीत शर्मा की तस्वीरों का विदेश में बजा डंका

Tue, 09 May 2023 06:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 May 2023 06:12 PM IST
सार

फोटोग्राफी का जुनून इस कदर था कि विनीत ने अपनी नौकरी तक को छोड़ दिया और विनीत के इस जज्बे ने आज उनके हुनर को विदेश में पहुंचा दिया। 27 साल के विनीत ठियोग के जदेवग गांव के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
Theog's photographer Vineet's photographs selected for London Piccadilly Bill Board
फोटोग्राफर विनीत शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग निवासी फोटोग्राफर विनीत शर्मा की चार तस्वीरें लंदन पिकाडिली बिल बोर्ड के लिए चयनित हुई हैं। फोटोग्राफी का जुनून इस कदर था कि विनीत ने अपनी नौकरी तक को छोड़ दिया और विनीत के इस जज्बे ने आज उनके हुनर को विदेश में पहुंचा दिया। 27 साल के विनीत ठियोग के जदेवग गांव के रहने वाले हैं। करीब 10 सालों से हाथ में कैमरा लेकर प्रकृति के सुंदर नजारों को कैमरे में कैद करते हैं। साल 2018 में विनीत ने मायानगरी मुंबई को भी अलविदा कह दिया।

विज्ञापन


साल 2022 में ठियोग आए एसडीएम सौरभ जस्सल ने चजोरो ठियोग प्रतियोगिता करवाई। इसमें बेस्ट फोटोग्राफर का खिताब विनीत को मिला। आज विनीत कई निजी कंपनियों के कंटेंट क्रिएटर हैं। हाल ही में विनीत का करार देश की जानी मानी कंपनी सैमसंग के साथ हुआ, जिसके लिए उन्होंने काम किया तो विनीत की ओर से ली गई तस्वीरों में से चार फोटो आज लंदन पिकडली बिल बोर्ड में चस्पा हुई हैं। विनीत ने बताया कि दो फोटो ठियोग के साथ लगते फागू के वुड विस्टा होम स्टे की हैं, जहां आज लोग देश से ही नहीं, बल्कि विदेश से भी रहने के लिए आते हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed