फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Theft case Exposes

हिमुडा गोदाम से सरिया चोरी मामले में गिरोह का पर्दाफाश

Wed, 23 Feb 2022 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Theft case Exposes
ठेकेदार समेत 8 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सात ग्रामीणों को बेचा दिया था चोरी किया सरिया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। संजौली स्थित सरकारी गोदाम से लाखों रुपये के सरिया चोरी मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। शिकायत के बीस दिन बाद पुलिस ने इस चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में आठवें आरोपी रमेश उर्फ लालू (30) शिलारू निवासी को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया। बुधवार को इसे अदालत में पेश किया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस मामले में संजीव कुमार (38) ननखड़ी, देविंद्र (44) चमियाणा, मनोज श्याम (44), विजय, शिलारू (37), पवन (25), योगेश (26) और जितेंद्र (35) धर्मपुर ठियोग निवासी को 15 फरवरी को गिरफ्तार किया था। यह न्यायिक हिरासत पर चल रहे हैं। पुलिस ने चोरी हुए नौ टन सरिये को भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने 13 और 31 जनवरी की रात को हिुमडा के गोदाम में सेंधमारी की थी। इसके बाद उपमंडल ठियोग के धर्मपुर और शिलारू में सात ग्रामीणों को सरिया बेच दिया। धर्मपुर क्षेत्र से पुलिस ढाई क्विंटल और शिलारू से साढ़े छह टन सरिया बरामद किया है। आरोपियों ने धर्मपुर में 12 क्विंटल और 2.50 टन, मानण में 1.25 टन और 25 क्विंटल, क्यारा में 1.65 टन और 80 क्विंटल, शिलारू मेें 80 क्विंटल सरिया ग्रामीण को बेचा था। इसके अलावा 1.65 टन सरिया आरोपी मनोज के घर से कब्जे में लिया है। ढली थाना प्रभारी धर्म सेन नेगी की नेतृत्व में एएसआई प्रवीन, हेड कांस्टेबल रविंद्र और कांस्टेबल राकेश ने मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस के उच्च अधिकारी के मुताबिक मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन

हिमुडा बता रहा आठ, पुलिस
ने बरामद किया नौ टन सरिया
हिमुडा की अधीक्षण अभियंता अंजोरी कपूर ने कहा कि अधिशासी अभियंता की रिपोर्ट के मुताबिक गोदाम से आठ टन सरिया चोरी हुआ था। इस मामले की जांच के लिए अभियंता की अगुवाई में जांच कमेटी बनाई है जोकि तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। वहीं पुलिस ने इस मामले में नौ टन से ज्यादा का सरिया कब्जेे में लिया है। ऐसे में सवाल उठता है कि गोदाम से कुल कितना टन सरिया चोरी हुआ था, खुद हिमुडा को मालूम नहीं है। हिमुडा के मुताबिक गोदाम से 8 टन सरिया चोरी हुआ था जबकि पुलिस ने नौ टन से ज्यादा का सरिया कब्जे में ले लिया है। चौकीदार की भूमिका संदेह के दायरे में आ रही है। हिमुडा ने संजौली स्थित गोदाम में निर्माण कार्य के लिए सरिया रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed