{"_id":"60f071618ebc3e546268822c","slug":"the-young-man-who-went-to-bath-in-the-badagraan-nala-with-friends-drowned","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: दोस्तों संग बड़ाग्रां नाले में नहाने गया युवक डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: दोस्तों संग बड़ाग्रां नाले में नहाने गया युवक डूबा
Thu, 15 Jul 2021 11:03 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:03 PM IST
सार
एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि नाले में डूबे युवक के शव को खोजने का प्रयास जारी है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में नदी-नालों से दूर रहें।
विज्ञापन
डूबने का मामला(सांकेतिक)
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की ऊझी घाटी के बड़ाग्रां नाले में 20 साल के युवक के डूबने का मामला सामने आया है। लापता युवक को पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से मृतक के शव की खोजबीन में जुट गई है। अभी तक युवक का पता नहीं लग पाया है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार शाम पनगां निवासी 20 वर्षीय आर्यन नामक युवक अपने दोस्तों के साथ बड़ाग्रां नाले में नहाने गया। लेकिन नहाने के लिए जो स्थान चुना गया, वहां पानी काफी गहरा था। युवक ने जैसे ही पानी में छलांग लगाई तो वह भारी बारिश से बढ़े पानी की तेज लहरों के साथ नीचे की ओर बहने लगा।
विज्ञापन
उसके दोस्तों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन वह देखते ही देखते पानी की लहरों में गुम हो गया। इसके बाद उसके दोस्तों ने मृतक के परिजनों को घटना के बारे में बताया। वे मौके पर पहुंच युवक को खोजने में जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मृतक के शव की खोज में जुट गई। लेकिन युवक के शव को खोजा नहीं जा सका है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि नाले में डूबे युवक के शव को खोजने का प्रयास जारी है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में नदी-नालों से दूर रहें।
विज्ञापन