{"_id":"5f3a47072bb4346bdb703b72","slug":"the-water-of-the-rainwater-drains-enter-into-the-company-destroying-millions-of-batteries-and-raw-materials","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में आई बाढ़ ने तोड़ी उद्योग की दीवार, करोड़ों का कच्चा माल समेत मशीनरी और बैटरियां बहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में आई बाढ़ ने तोड़ी उद्योग की दीवार, करोड़ों का कच्चा माल समेत मशीनरी और बैटरियां बहीं
Mon, 17 Aug 2020 07:51 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब(सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब(सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 17 Aug 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
बातामंडी में बरसाती नाले ने कहर बरपाया।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के पांवटा साहिब औद्योगिक क्षेत्र बातामंडी में बरसात से नाले में आई बाढ़ उद्योग की दीवार तोड़कर भीतर रखी करोड़ों की मशीनरी और कच्चे माल को बहा ले गई। इलेक्ट्रिक उपकरण और 10 हजार से अधिक बैटरियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। कुछ सामान पानी में बह गया है जबकि कुछ मलबे में दब गया है। घटना सोमवार तड़के करीब 4.10 बजे की है। बाढ़ से उद्योग को 15 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका है। हालांकि, स्थानीय प्रशासन अभी नुकसान की अंतिम रिपोर्ट तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
एसडीएम पांवटा लायक राम वर्मा के अनुसार बालाजी स्टोरेज बैटरी कंपनी की बातामंडी बहराल में जंगल के साथ दो यूनिटें लगी हैं। सोमवार तड़के नाले में अचानक आई बाढ़ ने कंपनी के भवन की दीवार तोड़ दी और दोनों यूनिटों के प्रथम तल में पानी और मलबा भर गया। कंपनी को हुई क्षति की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। कंपनी के मालिक रामलाल ने बताया कि बरसाती नाले से पिछले एक दशक में कोई ज्यादा क्षति नहीं पहुंची थी। लेकिन सोमवार तड़के बाढ़ आ गई, जिससे 15 करोड़ से अधिक क्षति की आशंका है। उल्लेखनीय है कि कंपनी की दो यूनिटें जंगल से लगती हैं। इसके साथ ही एक बरसाती नाला है। कंपनी में रात को आधा दर्जन सुरक्षा कर्मी और चौकीदार रहते हैं। बाढ़ आने के बाद सुरक्षा कर्मियों और चौकीदार ने मुश्किल से जान बचाई और घटना की सूचना कंपनी के मालिक को दी।
विज्ञापन