फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The visually impaired association staged a sit-in near the secretariat regarding their demands

Shimla News: दृष्टि बाधित संघ का प्रदर्शन, बैकलॉग भर्तियों की मांग; उग्र प्रदर्शन की दी चेतावनी

Tue, 03 Dec 2024 06:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Dec 2024 06:37 PM IST
सार

दृष्टि बाधित संघ ने बैकलॉग की भर्तियां नहीं होने के विरोध में मंगलवार को सचिवालय के समीप सड़क पर बैठकर धरना दिया।

विज्ञापन
The visually impaired association staged a sit-in near the secretariat regarding their demands
सचिवालय के समीप सड़क पर बैठकर धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश दृष्टि बाधित संघ ने बैकलॉग की भर्तियां नहीं होने के विरोध में मंगलवार को सचिवालय के पास सड़क पर बैठकर धरना दिया। सरकार से मात्र आश्वासन मिलने से नाराज संघ ने आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस दौरान संघ ने सड़क के एक किनारे बैठकर विरोध जताया। इसके चलते करीब दो घंटे तक सचिवालय से टॉलैंड, कसुम्पटी और नवबहार तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रहीं। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक प्रदर्शन हुआ।

विज्ञापन


संघ बैकलॉग की भर्तियां शुरू करने की मांग को लेकर डेढ़ साल से संघर्षरत है। संघ के सदस्यों ने छोटा शिमला में संजौली जाने वाले बस स्टाप के पास सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद सड़क पर बैठ गए। पुलिस ने इन्हें बीच सड़क से हटाकर एक ओर किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल, पुलिस प्रशासन सहित कांग्रेस हाईकमान के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। दृष्टि बाधित बेरोजगार एक साल से शिमला में धरने पर बैठे हैं और बैकलॉग कोटे के सभी पद एकमुश्त भरने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


सरकारी नौकरी की मांग को लेकर इससे पहले भी दृष्टिबाधित बेरोजगार कई बार सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर चुके हैं। दृष्टिबाधितों का आरोप है कि उन्हें बार-बार आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन नौकरी नहीं दी जा रही। इससे उनके सब्र का बांध टूटता जा रहा है। उन्हें बार-बार धोखा दिया जा रहा है। दृष्टिबाधित संघ के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि वह सभी लंबे वक्त से बैकलॉग भर्ती का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed