फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The use of CCTV Camera Surveillance on Himachal Border with Punjab

सीसीटीवी कैमरों से होगी सीमाओं की निगरानी

Mon, 04 Jan 2016 10:05 AM IST
Updated Mon, 04 Jan 2016 10:05 AM IST
विज्ञापन
The use of CCTV Camera Surveillance on Himachal Border with Punjab

पड़ोसी प्रदेश पंजाब के पठानकोट में आतंकी हमले के बाद हिमाचल ने अपनी सीमाओं की निगरानी को मजबूत करने की तैयारी शुरू की है। पंजाब और जम्मू-कश्मीर से सटी सीमा चौकियों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। पुलिस ने सभी जिला कप्तानों से सीसीटीवी लगाने के स्थानों और संख्या की जानकारी मांगी है। साथ ही जिन स्थानों पर पहले से सीसीटीवी लगे हैं, वहां भी हाई रिजोल्यूशन के कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


पठानकोट में हुए हमले के बाद हिमाचल को अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। यही कारण है कि पुलिस इंटर स्टेट बॉर्डर की सभी चेक पोस्ट और नाकों पर सीसीटीवी लगाने की तैयारी कर रही है। सभी जिलों से जानकारी मांगी जा रही है। आईजी क्राइम जहूर जैदी ने बताया कि सीसीटीवी लगे होने से दो तरह से मदद मिल सकती है। पहली, बॉर्डर चेक पोस्ट से गुजरने वाले हर वाहन की जानकारी उनके पास रहेगी। साथ ही चेक पोस्ट पर तैनात कर्मियों पर भी नजर रखने में आसानी रहेगी।
विज्ञापन


इसलिए पड़ी जरूरत-
पठानकोट हमले के लिए आतंकियों ने जम्मू का रास्ता अपनाया था। जाहिर है कि सुरक्षा एजेंसियां अब जम्मू में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेंगी। ऐसे में जम्मू का रास्ता बंद होने से आतंकी कहीं हिमाचल की जमीन को इस्तेमाल न करें, इसलिए अब बॉर्डर पर वाहनों की जांच और निगरानी के लिए तंत्र को मजबूत किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये होगा फायदा

The use of CCTV Camera Surveillance on Himachal Border with Punjab

चेक पोस्ट को हाई रिजोल्यूशन वाले सीसीटीवी कैमरों से लैस करने से सीमा चौकियों से गुजरने वाले वाहनों पर नजर रखने में आसानी होगी। साथ ही अपने मातहतों पर भी नजर रखी जा सकेगी कि वह अपने काम को बखूबी कर रहे हैं या नहीं। इसके अलावा गुजरने वाले वाहनों का रिकॉर्ड भी बना रहेगा।

इन इलाकों पर खास नजर-
पुलिस की नजर सबसे ज्यादा नालागढ़, कांगड़ा, बद्दी और ऊना पर रहेगी। नाहन और सोलन में भी सभी बॉर्डर चेक पोस्ट पर भी सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसके बाद बजट के हिसाब से शहरों के प्रमुख स्थानों में कैमरे लगाए जाएंगे।

पुराने कैमरे भी बदले जाएंगे-
आईजी ने बताया कि सलोन और नाहन की कुछ पुलिस चेक पोस्ट पर पहले सीसीटीवी कैमरे लगाए थे, लेकिन उनकी विजिबिलिटी कम होने से वे खास काम के नहीं रहे। इसलिए संबंधित जिला कप्तानों से उन कैमरों की भी जानकारी मांगी जा रही है, जिन्हें बदलना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed