फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The UK company has offered a job at an annual package of 1.09 crores to sabhya sood of NIT Hamirpur himachal

उपलब्धि: हिमाचल के एनआईटी हमीरपुर की इस छात्रा को यूके की कंपनी में 1.09 करोड़ का पैकेज

Wed, 27 Oct 2021 11:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Oct 2021 11:41 PM IST
सार

 एनआईटी हमीरपुर ने लगातार दूसरे माह अपने छात्र की एक करोड़ से अधिक के सालाना पैकेज पर प्लेसमेंट करवाई है। संस्थान की एक छात्रा को यूके की कंपनी ने 1.09 करोड़ के सालाना पैकेज पर नौकरी ऑफर की है। बीटेक अंतिम वर्ष की छात्रा साभ्या सूद यूके में अमेजन कंपनी में सेवाएं देंगी। 

विज्ञापन
The UK company has offered a job at an annual package of 1.09 crores to sabhya sood of NIT Hamirpur himachal
एनआईटी हमीरपुर की छात्रा साभ्य सूद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) हमीरपुर की एक छात्रा को यूके की कंपनी ने 1.09 करोड़ के सालाना पैकेज पर नौकरी ऑफर की है। बीटेक अंतिम वर्ष की छात्रा साभ्या सूद यूके में अमेजन कंपनी में सेवाएं देंगी। साभ्या सूद हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के राजगढ़ की रहने वाली हैं। साभ्या के पिता प्रदीप सूद एक व्यवसायी हैं, जबकि माता डोली सूद बीएसएनएल से सेवानिवृत्त हुई हैं। जेईई की परीक्षा देने के बाद साभ्य सूद का चयन एनआईटी हमीरपुर में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में हुआ था। एनआईटी हमीरपुर ने लगातार दूसरे माह अपने छात्र की एक करोड़ से अधिक के सालाना पैकेज पर प्लेसमेंट करवाई है।

विज्ञापन


सितंबर में एनआईटी हमीरपुर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग दोहरी डिग्री के छात्र निशांत का चयन अमेरिका की एक फाइनेंस कंपनी में 1.51 करोड़ के सालाना पैकेज पर हुआ है। साभ्या सूद ने बताया कि यूके की इस कंपनी में चयन के लिए करीब 10 सप्ताह तक चलने वाली ऑनलाइन इंटरव्यू प्रक्रिया से उसे गुजरना पड़ा है। एनआईटी हमीरपुर के निदेशक डॉ. ललित कुमार अवस्थी और संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अफसर डॉ. भारत भूषण शर्मा ने साभ्या को बधाई दी है।
विज्ञापन


जानें एनआईटी हमीरपुर को
एनआईटी हमीरपुर देश के उन 31 एनआईटी में से एक है जो सात अगस्त 1986 को भारत सरकार व राज्य सरकार के  एक संयुक्त व सहकारी उद्यम के तौर पर एक क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में अस्तित्व में आया। हिमाचल प्रदेश के। स्थापना के समय सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में प्रत्येक में 30 छात्रों का प्रवेश हुआ था। 26 जून 2002 को इसे डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के रूप में अपग्रेड किया गया। इस संस्थान का मकसद मूल्य आधारित शैक्षणिक सिद्धांतों पर आधारित एक जीवंत बहुसांस्कृतिक सीखने के माहौल का निर्माण करना है। जहां सभी शामिल राष्ट्रीय और वैश्विक समुदाय के लिए प्रभावी ढंग से कुशलतापूर्वक और जिम्मेदारी से योगदान देंगे। संस्थान का मिशन गुणवत्ता और मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान करने से इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला और विज्ञान के क्षेत्र में अकादमिक उत्कृष्टता प्राप्त करने का है। इसके अलावा विद्यार्थियों को उच्च नैतिक मूल्यों के साथ जिम्मेदार नागरिक और सक्षम पेशेवर बनने के लिए प्रेरित करने के अलावा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय  स्तर पर तकनीकी मानव संसाधन की अपेक्षाओं को पूरा करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed