{"_id":"62950bc47993cb1e8861f13d","slug":"the-tender-condition-changed-soon-shimla-news-sml4105662195","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों के निर्माण कार्य केलिए टेंडर की शर्तें बदलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों के निर्माण कार्य केलिए टेंडर की शर्तें बदलेंगी
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बन रही हैं सड़कें
ए और बी ग्रेड के ठेकेदार भी कर सकेंगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में नई दुकानें बनाने के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के टेंडर की शर्तों में अब बदलाव किया जाएगा। लोअर बाजार में दुकानें बनाने के लिए ठेकेदार न मिलने के बाद हिमुडा ने टेंडर की शर्तों में बदलाव करने का फैसला लिया है।
नई शर्तों के अनुसार अब ए और बी ग्रेड के ठेकेदार भी इस टेंडर में हिस्सा ले पाएंगे। अभी तक सिर्फ सी ग्रेड के ठेकेदार ही टेंडर प्रक्रिया में आवेदन कर पा रहे थे। पांच बार टेंडर करने के बावजूद एक या दो ठेकेदार ही इस काम के लिए आवेदन कर रहे थे जिसके चलते टेंडर बार-बार रद्द करना पड़ रहा है। यह दुकानें प्रीफैब तकनीक से बननी हैं। इस तकनीक से निर्माण का अनुभव ज्यादा ठेकेदारों के पास नहीं है। ऐसे में कम आवेदन आ रहे हैं। इसलिए अब टेंडर की शर्तों में बदलाव करने का फैसला लिया है।
नई शर्तों के अनुसार नया टेंडर भी इसी हफ्ते कॉल किया जाएगा। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर के लोअर बाजार में 2.8 करोड़ रुपये की लागत से नई दुकानें बननी हैं। यहां कुल 39 दुकानें और 15 बेसमेंट स्टोर बनने हैं। एक साल से टेंडर प्रक्रिया पूरी न होने के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा। सब्जी मंडी, रामबाजार में नई दुकानें बन रही हैं। लेकिन लोअर बाजार में काम अटका पड़ा है। इस पर कारोबारी भी सवाल उठा रहे हैं। हिमुडा की अधीक्षण अभियंता अंजोरी कपूर ने कहा कि शर्तों में बदलाव कर नया टेंडर कॉल किया जा रहा है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही लोअर बाजार में भी दुकानों का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
शहर में बननी हैं 467 नई दुकानें
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर में नगर निगम की 467 पुरानी दुकानों को तोड़कर इनकी जगह प्रीफेब तकनीक से नई दुकानें बननी हैं। सब्जी मंडी, मीट मार्केट, लोअर बाजार, गंज और रामबाजर में यह दुकानें बननी हैं। सब्जी मंडी में 60 से अधिक नई दुकानें तैयार हो चुकी हैं। राम बाजार में भी करीब आधा दर्जन दुकानें तैयार होने वाली हैं। जल्द ही इन्हें कारोबारियों को सौंपा जाएगा।