कुल्लू: 24 किमी पैदल अति दुर्गम शाक्टी-मरौड़ में टीम ने किया 100 फीसदी कोविड वैक्सीनेशन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि शाक्टी, मरौड़ और शुगाड़ गांव में वैैक्सीनेशन 100 प्रतिशत पूरा कर दिया है। उन्होंने जिलावासियों से अपील की है नए वैरियंट से बचने के लिए लोग कोरोना टीकाकरण की दूसरी डोज को जरूर लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में अभी 30 हजार लोगों को कोरोना टीका की दूसरी डोज लगना बाकि है, शाक्टी-मरौड़ में 100 फीसदी टीकाकरण हो गया है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शाक्टी, मरौड़ और शुगाड़ गांव पहुंच कर बचे 39 लोगों को दूसरी खुराक दी है। जबकि इतने ही ग्रामीणों को जिला कुल्लू के बाह्य सराज आनी में ही टीकाकरण किया गया। ये लोग देवता के साथ आनी गए हुए हैं। शाक्टी, मरौड़ और शुगाड़ गांव में 84 दिन पूरा कर चुके लोगों को टीका लगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की एक विशेष टीम गई थी। 24 किलोमीटर के सफर को पूरा करने में टीम को सात घंटे का समय लगा है। विभाग के सुपरवाइजर टेक चंद की अगवाई में आशा वर्कर चिंता देवी तथा केहर सिंह निहारनी से पैदल सफर कर मरौड़ गांव पहुंचे है। सड़क और बिजली की सुविधा से कोसो दूर इन तीनों गांव के लोगों को टीका लगवाने के लिए टीम को उबड़ खाबड़ और जंगल के रास्ते होकर जाना पड़ा।
टीम रविवार सुबह यहां के लिए रवाना हुई थी और सोमवार को अभियान पूरा कर लौटी है। जानकारी के अनुसार इन तीनों गांव में करीब 100 लोगों को वैक्सीन लगनी थी। इसमें कुछ लोगों ने सैंज आदि स्वास्थ्य केंद्रों में पहले ही लगा दी थी। जबकि शेष 78 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने टीम ने घर-घर पहुंच कर लगवाई है। प्रदेश सरकार ने तीन दिसंबर तक शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए न केवल जिला में घर द्वार लोगों का टीका लगवाया जा रहा है। बल्कि जिला के अमूमन सभी स्वास्थ्य केंद्रों में लोगों को टीका की दूसरी डोज लगवाई जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि शाक्टी, मरौड़ और शुगाड़ गांव में वैैक्सीनेशन 100 प्रतिशत पूरा कर दिया है। उन्होंने जिलावासियों से अपील की है नए वैरियंट से बचने के लिए लोग कोरोना टीकाकरण की दूसरी डोज को जरूर लें।