{"_id":"6117d0b7a2f16a47b22422ec","slug":"the-selection-of-words-in-the-cag-report-was-not-done-right-the-officers-are-assessing-cm-jairam-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम बोले- कैग रिपोर्ट में शब्दों का चयन सही नहीं किया, अफसर कर रहे आकलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम बोले- कैग रिपोर्ट में शब्दों का चयन सही नहीं किया, अफसर कर रहे आकलन
Sat, 14 Aug 2021 07:48 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बंजार (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, बंजार (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:48 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का पद गरिमापूर्ण पद होता है। विधानसभा में कांग्रेस विधायकों को भी बोलने का मौका दिया जाता है। ऐसे में विस अध्यक्ष के पद पर टिप्पणी करना बिल्कुल ठीक नहीं है।
विज्ञापन
सीएम जयराम का बंजार दौरा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार में हिमाचल प्रदेश में कोई घोटाला नहीं हुआ है। कैग रिपोर्ट में शब्दों का चयन सही तरीके से नहीं किया गया है। इसके चलते यह स्थिति सामने आई है। अधिकारी कैग रिपोर्ट का आकलन कर रहे हैं। कैग की रिपोर्ट में वित्त प्रबंधन को लेकर कुछ बातें कही गई हैं। इसका अधिकारी विचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का पद गरिमापूर्ण पद होता है। विधानसभा में कांग्रेस विधायकों को भी बोलने का मौका दिया जाता है। ऐसे में विस अध्यक्ष के पद पर टिप्पणी करना बिल्कुल ठीक नहीं है। कांग्रेस सदस्यों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कोरोना संकट के दौर में राजनीति की।
विज्ञापन
कांग्रेस ने प्रदेश में 50 साल शासन किया, लेकिन राज्य में केवल 50 वेंटिलेटर थे। यह संख्या इसके पार नहीं हो पाई। अब प्रदेश में 800 से अधिक वेंटिलेटर हो गए हैं। सरकार ने लंबे समय से बीमार रोगियों के परिवारों को 3000 रुपये प्रति माह वित्तीय सहायता देने के लिए सहारा योजना, गृहिणी सुविधा योजना, हिमकेयर योजना आदि शुरू की हैं। हिमकेयर योजना के तहत 1.70 लाख से अधिक परिवार लाभान्वित हुए हैं। बीपीएल परिवारों की बेटियों को शगुन योजना के तहत उनकी शादी के समय 31000 रुपये दिए जा रहे हैं। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने और शून्य प्रतिशत अपव्यय सुनिश्चित करने में देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में से एक है। कुल्लू जिले में 18 साल से अधिक आयु के 2.83 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन