फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The process of opening Ayurvedic Medical College in Amb accelerated, 144 kanals of land marked

ऊना: अंब में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज खोलने की प्रक्रिया तेज, 144 कनाल भूमि चिह्नित

Fri, 27 Aug 2021 03:15 PM IST
Krishan Singh आशुतोष डोगरा, अमर उजाला, ऊना
आशुतोष डोगरा, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Aug 2021 03:15 PM IST
सार

मौजूदा समय में प्रदेश में केवल एक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज पपरोला में है। ऊना जिले में दूसरा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज स्थापित होने से स्थानीय लोगों के अलावा प्रदेश के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
The process of opening Ayurvedic Medical College in Amb accelerated, 144 kanals of land marked
आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब क्षेत्र में प्रदेश का दूसरा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए प्रशासन ने कदमताल शुरू कर दी है। नैहरी क्षेत्र में 144 कनाल भूमि चिह्नित कर ली गई है। भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस कॉलेज के खुलने से ऊना के अलावा हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा सहित अन्य जिलों के युवाओं को लाभ मिलेगा।  मौजूदा समय में प्रदेश में केवल एक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज पपरोला में है। ऊना जिले में दूसरा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज स्थापित होने से स्थानीय लोगों के अलावा प्रदेश के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


एसडीएम अंब मनेश कुमार ने बताया कि उपमंडल के नैहरी क्षेत्र में भूमि हस्तांतरण के लिए फाइल उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। आगामी प्रक्रिया भूमि हस्तांतरण के बाद ही शुरू होगी।  जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि अंब उपमंडल के तहत नैहरी क्षेत्र में आयुर्वेदिक में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। भूमि हस्तांतरण के बाद फाइल आयुष मंत्रालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


स्टाफ नर्स के बैचवाइज भरे जाएंगे 89 पद
उधर, ऊना में रोजगार की राह ताक रही प्रशिक्षित बेरोजगार नर्सों के लिए नौकरियों के द्वार खुल गए हैं। स्टाफ नर्स के 89 पद बैच के आधार पर भरे जाएंगे।  इन पदों में सामान्य श्रेणी के 35 पद जून 2011 बैच, सामान्य वर्ग की ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 8 पद दिसंबर 2011 बैच, एससी श्रेणी में 17 पद मार्च 2011 बैच, एससी बीपीएल श्रेणी में 6 पद मई 2013 बैच, ओबीसी श्रेणी में 15 पद मार्च 2011 बैच, ओबीसी बीपीएल श्रेणी में 3 पद मार्च 2011 बैच, ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानी श्रेणी में 1 पद अब तक का बैच, एसटी श्रेणी में 3 पद दिसंबर 2011 बैच अैर एसटी बीपीएल श्रेणी में 1 पद मार्च 2012 तक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं के साथ जीएनएम या नर्सिंग में डिप्लोमा उत्तीर्ण किया होना अनिवार्य है।  इस संबंध में जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि बैचवाइज भर्ती के लिए प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उन्होंने इच्छुक आवेदकों से अपील की है कि जिनका नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज है वे संबंधित रोजगार कार्यालय में 31 अगस्त से पहले उपस्थिति सुनिश्चित करें ताकि आवेदकों का नाम विभाग को भेजा जा सके। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-226063 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed