{"_id":"5dc262cc8ebc3e5b3473615c","slug":"the-powers-of-the-regulatory-commission-secretary-and-finance-officer-were-taken-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियामक आयोग सचिव और वित्त अफसर की शक्तियां छीनीं, दो कर्मियों की सेवाएं समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियामक आयोग सचिव और वित्त अफसर की शक्तियां छीनीं, दो कर्मियों की सेवाएं समाप्त
Wed, 06 Nov 2019 11:36 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादों में रहे राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के अध्यक्ष केके कटोच एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कटोच ने एचएएस कैडर से नियुक्त आयोग की सचिव पूनम और वित्त अफसर से वित्तीय शक्तियां छीन ली हैं। दोनों की वित्तीय शक्तियां अब कटोच के पास ही रहेंगी। इसके अलावा आउटसोर्स से नियुक्त दो कर्मचारियों की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विवादित फैसलों की वजह से कटोच के खिलाफ प्रदेश सरकार जांच शुरू करने की तैयारी में है। उनके खिलाफ हुईं शिकायतों पर कानूनी राय लेने के लिए विधि विभाग के पास फाइल भेजी गई है। वहीं, कटोच ने सचिव पूनम को आदेश न मानने और आयोग को समानांतर चलाने के आरोप में नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब भी तलब किया है। कटोच ने नोटिस में कहा है कि सरकार से शक्तियां छीनने से पहले उन्होंने पांच कर्मचारियों पर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
ऐसे में इन्हें दोबारा नौकरी पर किस आधार पर रखा गया। इन कर्मचारियों को लेकर फैसला लेने का अधिकार उनके पास है। उनके आदेशों को न मानकर सचिव ने आयोग में समानांतर काम करने की प्रक्रिया शुरू की है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कुछ माह पहले कटोच की कार्यप्रणाली को देखते हुए सरकार ने उनकी शक्तियां छीन ली थीं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा को तदर्थ अनुशासनात्मक अथॉरिटी नियुक्त किया गया था। निदेशक ने कटोच के फैसले को पलटते हुए बर्खास्त और डिमोट किए पांच कर्मचारियों की सजा माफ कर दी थी।
विज्ञापन