{"_id":"5f3ebc5173263c3d58103549","slug":"the-political-earthquake-came-in-himachal-from-the-vigilance-inquiry-of-the-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री की विजिलेंस जांच से हिमाचल में आया सियासी भूचाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री की विजिलेंस जांच से हिमाचल में आया सियासी भूचाल
Fri, 21 Aug 2020 10:48 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 21 Aug 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
रिश्तेदारों के नाम पर करोड़ों की जमीन खरीद कर विवादों में आए जयराम सरकार के मंत्री की विजिलेंस जांच से सूबे की सियासत में भूचाल आ गया है। सूत्रों के अनुसार एक ओर आरोपी मंत्री ने प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। आधिकारिक तौर पर भले ही सरकारी तंत्र बोलने को तैयार न हो, लेकिन अंदरखाने भ्रष्टाचार करने वालों पर हो रही कार्रवाई पर सरकार को मौन समर्थन दे रहे हैं।
विज्ञापन
वीरवार को अमर उजाला ने ‘हिमाचल के एक मंत्री के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर मंत्री के खिलाफ विजिलेंस जांच का खुलासा किया था। इस खबर के बाद दिनभर सचिवालय के गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। एक ओर जहां लोग मंत्री के नाम को लेकर कयास लगा रहे थे, क्योंकि मंत्रिमंडल के दो सदस्यों पर काली कमाई से जमीन खरीद के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
दोनों ही निचले हिमाचल से ताल्लुक रखते हैं। इसलिए सियासी हलको में इस बात को लेकर चर्चा रही कि आखिर किस मंत्री के खिलाफ विजिलेंस जांच कर रही है। वहीं, दूसरी ओर लोगों ने इस बात को लेकर भी सरकार की तारीफ की है कि वह भ्रष्टाचार की शिकायत पर अपना-पराया न देखकर सीधे विजिलेंस जांच करा रही है।
विज्ञापन
जिस मंत्री के खिलाफ जांच हो रही हे, उसे हटाया जाए : राठौर
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि जिस मंत्री पर भ्रष्टाचार की जांच विजिलेंस कर रही है, उसे पद से हटाया जाए। मंत्री के पद पर रहते कोई जांच निष्पक्ष नहीं हो सकती।