फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The picture will be clear on February 12 regarding the India-Australia Test match at Dharamshala Stadium

Ind vs Aus Test: धर्मशाला स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच को लेकर 12 फरवरी को साफ होगी तस्वीर

Sat, 11 Feb 2023 07:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Feb 2023 07:55 PM IST
सार

धर्मशाला में प्रस्तावित भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच को लेकर रविवार को स्थिति स्पष्ट होगी। बीसीसीआई के चीफ पिच क्यूरेटर रविवार को स्टेडियम का दौरा करेंगे। 

विज्ञापन
The picture will be clear on February 12 regarding the India-Australia Test match at Dharamshala Stadium
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला - फोटो : संवाद

विस्तार

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में प्रस्तावित भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच को लेकर रविवार को स्थिति स्पष्ट होगी। बीसीसीआई के चीफ पिच क्यूरेटर रविवार को स्टेडियम का दौरा करेंगे। उनके मुआयने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि धर्मशाला में मैच हो सकता है या नहीं। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने मैदान में नया ड्रेनेज सिस्टम लगाया है। इसके चलते पूरे मैदान में खोदाई की गई थी और नए सिरे मैदान में ड्रेनेज सिस्टम बिछाया गया है, जबकि मैदान में नई घास भी लगाई गई है।

विज्ञापन


इस घास को लगाए हुए हालांकि एक माह का समय बीत चुका है, लेकिन मैदान की आउट फील्ड पर अभी भी मैच खिलवाने की स्थिति पर संशय बना हुआ है। इससे पहले भी बीसीसीआई की टीम मैदान का मुआयना कर चुकी है, जबकि 12 फरवरी को बीसीसीआई के चीफ पिच क्यूरेटर मैदान का निरीक्षण कर अंतिम रिपोर्ट पेश करेंगे। निरीक्षण के बाद जांच दल यह तय करेगा कि मैदान की आउटफील्ड खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित है या नहीं। वहीं एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि बीसीसीआई के चीफ चिप क्यूरेटर रविवार को मैदान का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed