फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The pet dog attacked the leopard that came to hunt, know what happened next?

Video: शिकार करने आए तेंदुए पर पालतू कुत्ते ने ही कर दिया हमला, जानिए फिर क्या हुआ?

Sat, 19 Jul 2025 02:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Jul 2025 02:20 PM IST
सार

बिलासपुर शहर के साथ लगते दनोह कोसरियां गांव में शिकार करने आए तेंदुए पर पालतू कुत्ते ने ही हमला कर दिया।

विज्ञापन
The pet dog attacked the leopard that came to hunt, know what happened next?
शिकार करने आए तेंदुए पर पालतू कुत्ते ने ही कर दिया हमला - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर के साथ लगते दनोह कोसरियां गांव में शिकार करने आए तेंदुए पर पालतू कुत्ते ने ही हमला कर दिया। कुत्ते के हमले के बाद तेंदुए को दुम दबाकर भागना पड़ा। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।  ग्रामीणों के अनुसार दनोह कोसरियां गांव में पिछले कुछ दिन से रात को तेंदुआ आ रहा है। शुक्रवार रात को तेंदुए ने स्थानीय निवासी राजेश कुमार के दो कुत्तों पर घात लगाई थी।

विज्ञापन



इसी बीच एक कुत्ते ने तेंदुए को देख लिया। इसके बाद कुत्ता दोड़कर तेंदुए पर टूट पड़ा। हमले के बाद तेंदुए को मौके से भागना पड़ा। उधर, ओयल पंचायत के प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि कुछ दिनों से कोसरियां दनोह के आसपास एक तेंदुआ घूम रहा है। वह कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। पिछली रात को भी तेंदुए ने पालतू कुत्तों पर घात  लगाई थी, लेकिन कुत्ते ने पहले ही तेंदुए पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed