{"_id":"5d3ef8f58ebc3e6cec0c8261","slug":"the-person-cut-off-his-throat-with-a-drati-in-chamba-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने दराटी से काट डाला अपना गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने दराटी से काट डाला अपना गला
Mon, 29 Jul 2019 07:17 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहुंता (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहुंता (चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 29 Jul 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटियात क्षेत्र की ग्राम पंचायत खनौड़ा में एक व्यक्ति ने दराटी से अपना गला काट डाला। यह घटना रविवार देर शाम की है। बताया जा रहा है कि मृतक नशे का आदी और मानसिक रूप से परेशान था। वारदात के समय भी उसके नशे में होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान सोनी कुमार (37) पुत्र शमशेर सिंह निवासी गांव खनौड़ा डाकघर टुंडी तहसील सिहुंता चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कर दिया है। फिलहाल, पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मामले की सूचना सिहुंता पुलिस चौकी की टीम को रविवार देर शाम को मिली। पुलिस टीम ने मौके पर सोनी कुमार को मृत पाया। उसके गले पर दराटी के वार का घाव था।
विज्ञापन
स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन कोई अन्य सुराग नहीं लग पाया। प्रथम दृष्टया यही माना जा रहा है कि उसने खुद अपने गले पर दराटी से जोरदार प्रहार किया था। हालांकि, पुलिस तमाम पहलुओं पर छानबीन कर रही है।
उधर, फोरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया है। पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने वारदात में किसी और के हाथ की कोई आशंका नहीं जताई है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।