फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The narrator narrated the story of King Parikshit.

Shimla News: कथावाचक ने सुनाई राजा परीक्षित की कहानी

Mon, 18 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The narrator narrated the story of King Parikshit.
शिमला। सनातन धर्म सभा की ओर से गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं को राजा परीक्षित की कहानी सुनाई गई। कथा में भागवत व्यास अमित बटुक ने बताया कि परीक्षित ने अभिमान और अज्ञानवश श्रमिक मुनि के कंठ में मरा हुआ सर्प डाल दिया था जिससे संत का अपमान हुआ था। फलस्वरूप श्रृंगी ऋषि ने परीक्षित को कहा कि सात दिनों में तक्षक सर्प के काटने से तुम्हारी मृत्यु होगी। इसके बाद परीक्षित सब कुछ त्याग कर गंगा किनारे ध्यान में बैठ गए जहां स्वयं सुखदेव ने कई दिनों तक निरंतर श्रीमद् भागवत कथा को परीक्षित को अमृत पान कराया। इससे परीक्षित को भगवान के धाम की प्राप्ति हुई। सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि यह कथा 23 मई तक चलेगी। वहीं 24 मई को मंदिर में एक विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article