{"_id":"616ef24e5c7a2a7c465d964a","slug":"the-manager-of-srl-lab-mandi-committed-suicide-by-hanging-in-the-government-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरएल लैब मंडी के प्रबंधक ने सरकारी आवास में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरएल लैब मंडी के प्रबंधक ने सरकारी आवास में फंदा लगाकर दी जान
Tue, 19 Oct 2021 09:59 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 19 Oct 2021 09:59 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर को जब विपिन की सास उसे खाना खाने के लिए बुलाने के लिए गई तो उसने दरवाजा नहीं खोला। संदेह होने पर सास ने आसपास के लोगों को बुलाया और जब घर का दरवाजा तोड़ा गया तो वह फंदे पर लटका था। सूचना तुरंत सदर थाना में दी गई ।
विज्ञापन
फंदा लगाकर आत्महत्या (सांकेतिक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भ्यूली में मंगलवार को सरकारी आवास में एसआर लैब मंडी में तैनात प्रबंधक विपिन कुमार पुत्र स्वर्गीय सोहन लाल गांव चलोग पीओ भद्रबाड़ सरकाघाट ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। घटना की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पत्नी शिक्षा विभाग में तैनात है। पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर को जब विपिन की सास उसे खाना खाने के लिए बुलाने के लिए गई तो उसने दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन
संदेह होने पर सास ने आसपास के लोगों को बुलाया और जब घर का दरवाजा तोड़ा गया तो वह फंदे पर लटका था। सूचना तुरंत सदर थाना में दी गई । मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और व्यक्ति मंडी शहर के भ्यूली में अपने ससुराल में गया हुआ था। आत्महत्या के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन