फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The health department team reached the vaccine after walking ten km in two and a half feet of snow

जज्बा: ढाई फीट बर्फ में दस किमी पैदल चलकर वैक्सीन लगाने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Wed, 12 Jan 2022 07:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Jan 2022 07:12 PM IST
सार

ढाई फीट बर्फ में दस किमी का पैदल सफर तय कर स्वास्थ्य विभाग की टीम टीकाकरण केंद्र पहुंची। हुनेरा से मेल हेल्थ वर्कर नारायण सिंह, स्वयं सेवी नरेश कुमार और आशा वर्कर कंचन देवी की टीम बर्फ में गिरते-फिसलते हुए विद्यालय पहुंची। 

विज्ञापन
The health department team reached the vaccine after walking ten km in two and a half feet of snow
बर्फ में10 किमी पैदल चलकर वैक्सीन लगाने पहुंची टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

 15 से 18 वर्ष के किशोरों को वैश्विक महामारी कोरोना से सुरक्षित बचाव के लिए ढाई फीट बर्फ में दस किमी का पैदल सफर तय कर स्वास्थ्य विभाग की टीम टीकाकरण केंद्र पहुंची। हुनेरा से मेल हेल्थ वर्कर नारायण सिंह, स्वयं सेवी नरेश कुमार और आशा वर्कर कंचन देवी की टीम बर्फ में गिरते-फिसलते हुए विद्यालय पहुंची। विद्यालय में मौजूद अध्यापकों के सहयोग से 34 किशोरों का टीकाकरण किया गया। जिले में भारी बर्फबारी के कारण किशोरों का शत-प्रतिशत टीकाकरण करने में कड़ी चुनौतियां पेश आ रही हैं।

विज्ञापन


बुधवार को ग्राम पंचायत काहरी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रखेड़ स्थित टीकाकरण केंद्र तक पहुंचने के लिए तैनात टीम ने बर्फ में दस किमी पैदल सफर तय किया। टीम की अगुवाई कर रहे मेल हेल्थ वर्कर नारायण सिंह ने को-वैक्सीन का बॉक्स कंधे पर उठाए रखा। इसके साथ जमी बर्फ में टीम सदस्यों को संभलकर चलने का हिदायत भी देते रहे। केंद्र में दिए गए 43 किशोरों के टीकाकरण लक्ष्य में से 34 किशोरों का ही टीकाकरण करने के बाद टीम लौट आई। नारायण सिंह ने कहा कि वर्तमान में वह विविल अस्पताल चुवाड़ी में तैनात हैं। वैश्विक महामारी के दौरान टीकाकरण के लिए उनकी ड्यूटी लगी है। टीम दस किमी का सफर तय कर केंद्र तक पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed