{"_id":"60cb70960146647fc61a0b65","slug":"the-headquarters-of-the-central-university-will-remain-in-dharamsala-the-position-of-the-vice-chancellor-is-clear","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला में ही रहेगा केंद्रीय विश्वविद्यालय का मुख्यालय, कुलपति स्पष्ट की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला में ही रहेगा केंद्रीय विश्वविद्यालय का मुख्यालय, कुलपति स्पष्ट की स्थिति
Thu, 17 Jun 2021 09:26 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 17 Jun 2021 09:26 PM IST
सार
केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डा. रोशन लाल शर्मा ने धर्मशाला में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि सीयू का मुख्यालय धर्मशाला में ही बनेगा।
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डा. रोशन लाल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का मुख्यालय धर्मशाला में ही बनेगा। देहरा में विवि के अन्य स्कूलों का संचालन किया जाएगा। वहीं शाहपुर से सीयू के सभी परिसरों और स्कूलों को पूरी तरह से शिफ्ट किया जाएगा। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डा. रोशन लाल शर्मा ने धर्मशाला में प्रेसवार्ता के दौरान कही। इस अवसर पर उनके साथ सीयू में रजिस्ट्रार का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे हेमराज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देहरा में सीयू प्रशासन को 81 हेक्टेयर भूमि जिला प्रशासन से मिल चुकी है। वहां पर भवन निर्माण को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया है, जोकि जल्द ही बैठक कर भवन निर्माण से संबंधित आगामी प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी। देहरा में जितनी भूमि की जरूरत थी, उतनी भूमि वहां पर सीयू प्रशासन को मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय का 70 फीसदी हिस्सा बनेगा, जिसमें अधिकतर स्कूल वहीं पर चलाए जाएंगे, क्योंकि देहरा में मल्टी स्टोरी का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सीयू निर्माण को लेकर जो नोटिफिकेशन आई है, उसके तहत देहरा और धर्मशाला में ही इसके परिसरों का निर्माण किया जा सकता है, जबकि शाहपुर से सभी परिसरों और स्कूलों को शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
जियोलॉजिकल रिपोर्ट तय करेगी जदरांगल की स्थिति
कुलपति डा. रोशन लाल शर्मा ने कहा कि धर्मशाला के जदरांगल में बनने वाली भूमि की स्थिति जियोलॉजिकल रिपोर्ट तय करेगी। जियोलॉजिकल रिपोर्ट में भवनों के निर्माण की संस्तुति होने पर ही यहां पर कार्य होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर अलग से जमीन तलाशी जाएगी।
विज्ञापन
सीयू में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
उन्होंने कहा कि सीयू प्रशासन छात्रों की ऑनलाइन मोड में परीक्षाएं लेगा। इसके लिए सभी स्कूलों के डीन और विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की जाएगी। वहीं अगर छात्रों को प्रमोट करने की नौबत आई तो उन्हें सतत मूल्यांकन के तहत प्रमोट करने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।