फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The government should provide a roof for running langar in Chamiyana.

Shimla News: चमियाना में लंगर चलाने को छत उपलब्ध करवाए सरकार

Sat, 09 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The government should provide a roof for running langar in Chamiyana.
अलमाइटी ब्लेसिंग के अध्यक्ष का आग्रह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में मरीजों और परिजनों के लिए लंगर लगा रही संस्था अलमाइटी ब्लेसिंग के अध्यक्ष सर्वजीत सिंह बॉबी ने एक बार फिर से लंगर चलाने के लिए जगह और छत उपलब्ध करवाने की मांग की है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से दोबारा इस मांग को उठाया।

चमियाना अस्पताल के लिए आज तक न्यायालय ने ही सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने जन प्रतिनिधियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। बॉबी ने मुख्यमंत्री से कहा कि भविष्य में कभी भी कोई आम जनता से जुड़ा संस्थान खोलें तो वहां लोगों की जरूरतों की सुविधाएं पहले उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की 1100 बीघा जमीन है, सब तय है कि वहां क्या-क्या खुलना है। यहां आने वाले आम गरीब मरीजों और तीमारदारों के लिए ढाबे तक की व्यवस्था नहीं है। एक कैंटीन है, जहां भोजन हर व्यक्ति नहीं कर सकता। महंगाई के इस दौर में उनकी संस्था मरीजों, तीमारदारों को निशुल्क खाना उपलब्ध करवाने का कार्य कर रही है। यहां चलाए जा रहे लंगर में बारिश, ठंड और रात को खाना खिलाने के लिए छत तक उपलब्ध नहीं है। सात माह से लंगर चल रहा है। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने लंगर के लिए जगह उपलब्ध करवाने को आदेश दे चुका है, बावजूद इसके जगह नहीं दी है। बॉबी ने कहा कि वह 15 से 18 बार मुख्यमंत्री से मिलकर मांग उठा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article