फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The girl student was murdered out of one sided love, the accused made many revelations during police interroga

Kangra News: एकतरफा प्यार में की थी छात्रा की हत्या, पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने किए कई खुलासे

Thu, 14 Dec 2023 07:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Dec 2023 07:18 PM IST
सार

 पुलिस थाना धर्मशाला के तहत नोरबुलिंगा में लाहौल-स्पीति की एक छात्रा की हत्या के मामले में एकतरफा प्यार का परवान नहीं चढ़ना कारण बताया जा रहा है।

विज्ञापन
The girl student was murdered out of one sided love, the accused made many revelations during police interroga
छात्रा हत्या मामला(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना धर्मशाला के तहत नोरबुलिंगा में लाहौल-स्पीति की एक छात्रा की हत्या के मामले में एकतरफा प्यार का परवान नहीं चढ़ना कारण बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक हत्या की रात कमरे में छात्रा सहित चार अन्य युवक रुके थे। इनमें दो युवक किसी बात को लेकर बहस होने के बाद चले गए थे, जबकि दो युवक वहीं थे। लाहौल-स्पीति की 20 वर्षीय छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। इस दौरान पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि छात्रा के साथ एकतरफा प्यार परवान नहीं चढ़ा तो उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है।

विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में पता चला है कि दोनों ही आरोपी छात्रा के कमरे में पहले भी आते-जाते रहते थे। हत्या की रात भी दोनों युवक अन्य दो युवकों के साथ वहां रुके थे। इनमें से एक युवक छात्रा से एकतरफा प्यार करता था। इसी बीच रात के समय उसने छात्रा के व्हाट्सएप नंबर पर कई मैसेज भी किए थे, लेकिन उसका कोई उत्तर नहीं मिलने पर बौखलाए युवक ने सुबह छात्रा का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। एएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों ही युवक तीन दिन की पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। शुक्रवार को उन्हें दोबारा धर्मशाला न्यायालय में पेश किए जाएगा।
विज्ञापन


यह है मामला 
बीते मंगलवार की सुबह पुलिस को सिद्धबाड़ी के नोरबुलिंगा में एक युवती की हत्या होने की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया था। साथ ही छात्रा के मोबाइल फोन और अन्य सामान को भी कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल के लिए भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed