फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The gates of Larji Dam will be opened on June 26 and 27, alert not to go on the banks of the Beas river

Larji Dam: 26 और 27 जून को खोले जाएंगे लारजी बांध के गेट, ब्यास नदी किनारों पर न जाने का अलर्ट

Wed, 22 Jun 2022 08:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Jun 2022 08:02 PM IST
सार

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मंडी अश्विनी कुमार ने जनता से अपील की कि नदी के पास न खुद जाएं और न ही मवेशियों को ले जाएं। लारजी बांध में गाद के भर जाने से बांध को खाली करने के लिए 26 जून को सुबह 6:00 बजे से 27 जून सुबह 6:00 बजे तक बांध के सभी गेट खोले जाएंगे। 

विज्ञापन
The gates of Larji Dam will be opened on June 26 and 27, alert not to go on the banks of the Beas river
लारजी बांध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लारजी पन विद्युत परियोजना जलाशय से गाद निकालने के लिए 26-27 जून को लारजी बांध के सभी गेटों से पानी छोड़कर बांध खाली किया जाएगा। ऐसे में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ सकता है। जिला प्रशासन ने ब्यास नदी के किनारे न जाने का अलर्ट जारी किया है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मंडी अश्विनी कुमार ने जनता से अपील की कि नदी के पास न खुद जाएं और न ही मवेशियों को ले जाएं।

विज्ञापन


लारजी बांध में गाद के भर जाने से बांध को खाली करने के लिए 26 जून को सुबह 6:00 बजे से 27 जून सुबह 6:00 बजे तक बांध के सभी गेट खोले जाएंगे। उन्होंने लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि इस दौरान ब्यास नदी में जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए एहतियात बरतें और नदी के किनारे न जाएं। उन्होंने लारजी पन विद्युत परियोजना प्रबंधन को भी निर्देश दिए कि इस दौरान लोगों तथा पर्यटकों को विभिन्न प्रचार माध्यमों से ब्यास नदी के समीप न जाने के लिए जागरूक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed