{"_id":"5bf6cc05bdec22419c5f07f7","slug":"the-franchisee-grabed-scholarship-of-crores-in-the-name-of-private-university-in-hp","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी विवि के नाम पर फ्रैंचाइजी ने हड़पी करोड़ों की छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी विवि के नाम पर फ्रैंचाइजी ने हड़पी करोड़ों की छात्रवृत्ति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के नाम पर एक फ्रैंचाइजी ने फर्जी एडमिशन दिखाकर करोड़ों की छात्रवृत्ति हड़प ली। छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर छोटा शिमला पुलिस थाने में दर्ज हुई एफआईआर में नाम आने पर निजी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों के हाथ-पांव फूल गए हैं।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने जांच रिपोर्ट गृह महकमे को सौंप दी है। वहीं, वीरवार को विश्वविद्यालय के कुछ प्रतिनिधि मामले की शिकायत लेकर शिक्षा सचिव के पास सचिवालय पहुंचे।
विज्ञापन
निजी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने शिक्षा सचिव को दी शिकायत में बताया है कि दूरवर्ती शिक्षण के लिए कांगड़ा जिले के फतेहपुर में केंद्र खोलने के लिए उन्होंने फ्रैंचाइजी दी थी।
विज्ञापन
देश के कई विश्वविद्यालय दूरवर्ती शिक्षण के लिए इस व्यवस्था को अपना रहे हैं। फ्रैंचाइजी को निजी विश्वविद्यालय द्वारा स्टडी मैटेरियल और डिग्री उपलब्ध करवाई जाती है। केंद्र के अन्य कामकाज में विश्वविद्यालय का हस्तक्षेप नहीं होता।