फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में यहां तैयार हुआ पहला शी हाट, महिलाएं खुद बेचेंगी अपने बनाए उत्पाद, चलाएंगी गेस्ट हाउस

Fri, 11 Dec 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh संजय भारद्वाज/देवराज शर्मा, नाहन/ सराहां (सिरमौर)
संजय भारद्वाज/देवराज शर्मा, नाहन/ सराहां (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Dec 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
The first Shee Haat prepared here in Himachal, women will sell their own products, will run guest houses
राज्य का पहला शी-हॉट बनकर तैयार - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सिरमौर जिले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के बाग-पशोग में राज्य का पहला शी-हॉट बनकर तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसका लोकार्पण 17 दिसंबर को करेंगे। हालांकि, पहले यह उद्घाटन 11 दिसंबर को होने वाला था, लेकिन किन्हीं कारणों से यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। लगभग 67 लाख रुपये खर्च कर बनाया शी-हॉट महिला सशक्तीकरण की दिशा में मील पत्थर साबित होगा। इसका संचालन 25 महिलाओं का एक समूह कर रहा है।

The first Shee Haat prepared here in Himachal, women will sell their own products, will run guest houses
बाग-पशोग पंचायत - फोटो : अमर उजाला

इसमें सिरमौर के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं खुद बनाए उत्पादों की बिक्री करेंगी, साथ ही पर्यटकों और यात्रियों को यहां वीआईपी सुविधा भी मिलेगी। यहां सिरमौरी व्यंजन परोसे जाएंगे। खाना पकाने के लिए धुआं रहित चूल्हों का निर्माण किया गया है। होटल और रेस्तरां चलाने के साथ ही महिलाएं डोने-पत्तल का भी उत्पादन कर रही हैं। इसके अलावा आटा चक्की मशीन भी लगाई गई है। 


 
The first Shee Haat prepared here in Himachal, women will sell their own products, will run guest houses
- फोटो : अमर उजाला

इस शी-हाट में एक ग्रामीण रसोई, रूरल हार्ट, सिटिंग हॉल, दो हाईटेक टॉयलेट, एक गेस्टहाउस व तीन सेट होंगे। शी हाट के संचालन के लिए 25 महिलाओं के पांच समूह बनाए गए हैं। पहला समूह रसोई, दूसरा सर्विस, तीसरा समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उत्पादन पर जोर देगा। चौथा समूह मार्केटिंग करेगा, जबकि पांचवें समूह का कार्य प्रबंधन होगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
The first Shee Haat prepared here in Himachal, women will sell their own products, will run guest houses
- फोटो : अमर उजाला

जिला प्रशासन ने महिलाओं को इसकी ट्रेनिंग दी है। पंचायत प्रधान प्रकाश भाटिया ने कहा कि शी-हॉट में लोकल व्यंजन के रूप में खीर-पटंडा, असकली, इंडरे, लुशके, खीर-पूडे़, शुगर फ्री चावल समेत अनेक व्यंजन बनेंगे। यहां इस्तेमाल होने वाले बर्तन भी राख से साफ किए जाएंगे।


 
विज्ञापन
The first Shee Haat prepared here in Himachal, women will sell their own products, will run guest houses
उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परूथी - फोटो : अमर उजाला

शी-हॉट महिला सशक्तीकरण की दिशा में अहम कदम है। प्रत्यक्ष तौर पर इससे 25 महिलाएं जुड़ी हैं, जबकि अप्रत्यक्ष तौर पर पूरे ब्लॉक की कई महिलाओं को रोजगार मिलेगा। ग्रामीण इलाकों में बने उत्पादों के लिए यहां बेहतर बाजार उपलब्ध होगा।- डॉ. आरके परूथी, उपायुक्त, सिरमौर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed