{"_id":"60db5ecbbbdf543fa802f49b","slug":"the-family-got-50-lakhs-on-the-death-of-health-worker-from-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से स्वास्थ्य कर्मी की मौत पर परिवार को मिले 50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से स्वास्थ्य कर्मी की मौत पर परिवार को मिले 50 लाख
Tue, 29 Jun 2021 11:26 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:26 PM IST
सार
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज योजना के तहत फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स के लिए 50 लाख की बीमा राशि का एलान किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण की पहली लहर में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाली हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में पीएचसी नालदेहरा की सुषमा(मिडवाइफ) के परिवार को 50 लाख रुपये की इंश्योरेंस राशि जारी कर दी गई है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज योजना के तहत फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स के लिए 50 लाख की बीमा राशि का एलान किया था। ऐसे में यदि कोई भी कोरोना योद्धा की संक्रमण से मौत हो जाती है तो उसके परिवार वालों को 50 लाख की राशि बीमा के रूप में जारी की जाती है।
विज्ञापन
दूसरे दिन भी जारी रही डॉक्टरों की पेन डाउन स्ट्राइक
हिमाचल डॉक्टर एसोसिएशन की पेनडाउन स्ट्राइक दूसरे दिन भी जारी रही। सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक ओपीडी में मरीजों का चेकअप नहीं किया गया। पहले दिन की तरह ही दूसरे दिन भी मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ओपीडी के बाहर सुबह से ही मरीज डॉक्टरों के इंतजार में बैठे थे, लेकिन साढ़े 11 बजे के बाद ही चिकित्सकों ने रोगियों का उपचार किया। सरकार का दावा है कि ओपीडी में स्पेशलिस्ट डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, आपातकाल सेवाएं और कोविड ड्यूटी में तैनात डॉक्टर अपनी सेवाएं नियमित रूप से देते रहे। बता दें कि हिमाचल प्रदेश मेडिकल आफिसर एसोसिएशन ने पंजाब वेतन आयोग की सिफारिशों के खिलाफ पंजाब मेडिकल आफिसर एसोसिएशन का समर्थन करते हुए दो घंटे की पेनडाउन स्ट्राइक का एलान किया था।
विज्ञापन