{"_id":"5dae94168ebc3e016a183433","slug":"the-drone-caught-flying-over-the-dalai-lama-temple-in-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलाई लामा मंदिर के ऊपर उड़ता ड्रोन पकड़ा, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलाई लामा मंदिर के ऊपर उड़ता ड्रोन पकड़ा, पढ़ें पूरा मामला
Tue, 22 Oct 2019 11:04 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अमेरिकी प्रोफेसर ने दलाई लामा मंदिर के सुरक्षा के घेरे में सेंध लगा दी। दलाई लामा मंदिर के हाई सिक्योरिटी जोन में अमेरिकी प्रोफेसर जोश इगनैशियो कार्वेला ने होटल नोरबू हाउस से ड्रोन उड़ा दिया। मंदिर के ऊपर ड्रोन उड़ता देख सुरक्षा बलों के होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन
सुरक्षा बलों ने ड्रोन को तुरंत कब्जे में ले लिया। पड़ताल करने पर पता चला दलाई लामा मंदिर के ऊपर ड्रोन एक अमेरिकन प्रोफेसर ने होटल नोरबू हाउस से उड़ाया है। अमेरीकी प्रोफेसर अपने ग्रुप के साथ नोरबू हाउस में रह रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने ड्रोन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला अमेरिकी प्रोफेसर अपने ग्रुप के साथ दलाईलामा से मिलने आया था ।अमेरिकी प्रोफेसर को दलाई लामा से मिलने के लिए 23 अक्टूबर का समय मिला था।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में अमेरिकी नागरिक ने बताया कि वह धर्मशाला की खूबसूरती अपने कैमरे में कैद करना चाहते थे। इसलिए उसने ड्रोन उड़ाया। लेकिन उसे पता नही था कि यह प्रतिबंधित क्षेत्र है।
पुलिस ने ड्रोन के साथ अमेरिकी नागरिक का मोबाइल जब्त कर लिया है। एसपी विमुक्त रंजन ने कहा कि अमेरिकी नागरिक ने प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन उड़ाया था।
ड्रोन मे लगाए मोबाइल से अमेरिकी नागरिक दलाई लामा मंदिर के आसपास के वीडियो शूट करने के साथ फोटो खींच रहा था। पुलिस ने अमेरिकी नागरिक से पूछताछ की है। ड्रोन और मोबाइल को कब्जे में ले लिया गया है। ड्रोन कैमरे को जांच के लिए फोरैंसिक जांच में भेजा है।