फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The doctor died two years ago, the department deployed in Haroli now

दो साल पहले हुई डॉक्टर की मौत, विभाग ने हरोली में दे दी तैनाती

Wed, 29 Jul 2020 11:13 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Jul 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
The doctor died two years ago, the department deployed in Haroli now
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दो साल पहले जिस डॉक्टर की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी, स्वास्थ्य विभाग ने हमीरपुर निवासी उसी मृतक डॉक्टर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरोली जिला ऊना में एनेस्थीसिया विभाग में नए नियुक्ति आदेश जारी कर दिए। स्वास्थ्य विभाग की इससे बड़ी लापरवाही और क्या हो सकती है। विभाग ने अभी हाल ही में 195 डॉक्टरों के नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इनमें कुछ के प्रमोशन भी शामिल हैं। नई नियुक्ति आदेशों की फाइल पर अतिरिक्त प्रधान सचिव आरडी धीमान और विशेष सचिव अमरजीत सिंह के हस्ताक्षर भी हैं। डॉ. धीरज सोनी हमीरपुर जिले के भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत नगरोटा गाजियां के रहने वाले थे।

विज्ञापन


हमीरपुर के विभिन्न अस्पतालों में सेवाएं देने के बाद वह डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा कांगड़ा में एनेस्थीसिया विभाग में स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने गए थे। इसी बीच जून, 2018 में उनका शव अस्पताल परिसर के एक कमरे से बरामद हुआ था। अब प्रदेश सरकार ने 25 जुलाई, 2020 को 195 चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इसमें आईजीएमसी शिमला और टीएमसी के 75-75 मेडिकल स्पेशलिस्ट हैं, जबकि 5 सीनियर रजिडेंट्स और 40 विशेषज्ञ सीधी भर्ती से शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी इस सूची में दो साल पहले मर चुके हमीरपुर के डॉ. धीरज सोनी का नाम भी है। इस बारे में प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त प्रधान सचिव आरडी धीमान से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई बात नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed