फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   the decision to give the revised pay scale to the Tourism Corporation employees will be taken In the bod meet

Revised Pay Scale: निदेशक मंडल की बैठक में होगा हिमाचल पर्यटन निगम कर्मियों को संशोधित वेतनमान देने का फैसला

Thu, 04 Aug 2022 08:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Aug 2022 08:10 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि सरकार निगम के कर्मचारियों के लिए छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने पर सहानुभूति पूर्वक विचार करेगी। निदेशक मंडल की बैठक में इस मुद्दे को लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों के लिए जो बेहतरीन हो सकता था, हमने करने की कोशिश की है।

विज्ञापन
the decision to give the revised pay scale to the Tourism Corporation employees will be taken In the bod meet
प्रदेश पर्यटन विकास निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को अतिथि गृह पीटरहॉफ  शिमला में प्रदेश पर्यटन विकास निगम के 50वें स्थापना समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि सरकार निगम के कर्मचारियों के लिए छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने पर सहानुभूति पूर्वक विचार करेगी। निदेशक मंडल की बैठक में इस मुद्दे को लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों के लिए जो बेहतरीन हो सकता था, हमने करने की कोशिश की है। कई बार देखता हूं कि इतना करने के बावजूद कर्मचारियों में जो संतोष का भाव आना चाहिए, वह नहीं है।

विज्ञापन


कहा कि सरकारें आती-जाती रहेंगी। प्रदेश ठीक तरीके से चलना चाहिए। प्रदेश ठीक से चलेगा तो कर्मचारियों को भी ठीक मिलेगा। वर्ष 1972 में स्थापना के बाद से निगम ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। निगम इन 50 वर्षों के दौरान 165 कर्मचारियों के साथ 11 होटलों से शुरूआत कर वर्तमान में 54 होटलों व 2,000 कर्मचारियों तक पहुंचा है। इस साल निगम ने अप्रैल, मई और जून में 11.84 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया है। उन्होंने देश के प्रमुख शहरों में हिमाचल के दर्शनीय स्थलों के व्यापक प्रचार की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन


निगम कर्मियों को नए जोश और पेशेवर ढंग से काम करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए निगम के कर्मचारियों की सराहना भी की। निदेशक पर्यटन एवं प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम अमित कश्यप ने कहा कि निगम के अस्तित्व के 50 वर्षों की यात्रा शानदार रही है। कोविड के दौरान निगम को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ा। इस कठिन समय में सरकार ने निगम को इस स्थिति से बाहर निकालने के लिए पर्याप्त वित्तीय सहायता दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मदन राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि कर्मचारियों को उनके देय लाभ समय पर मिले और उन्होंने हमेशा कर्मचारियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखा है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के कर्मचारी फेडरेशन के अध्यक्ष धाबे राम चौहान ने मुख्यमंत्री से निगम के कर्मचारियों की उचित मांगों पर सहानुभूतिपर्वूक विचार करने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed