फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The coronavirus stopped the steps of the pilgrims going to Chudhar

कोरोना वायरस ने रोके चूड़धार जाने वाले श्रद्धालुओं के कदम, महादेव के दर्शन को पहुंचते थे हजारों

Fri, 17 Jul 2020 07:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नौहराधार (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नौहराधार (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Jul 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
The coronavirus stopped the steps of the pilgrims going to Chudhar
चूड़धार - फोटो : सोशल मीडिया

 कोरोना महामारी ने चूड़धार जाने वाले श्रद्धालुओं के कदम रोक दिए हैं। श्रावण माह में चूड़धार में हजारों श्रद्धालु पहुंचते थे, लेकिन इस वर्ष सभी रास्तों में सन्नाटा पसरा है। जिला सिरमौर, शिमला, सोलन के आराध्य देव शिरगुल महाराज के दर्शन को इन जिलों से ही नहीं, बल्कि अन्य जिलों के अलावा बाहरी राज्यों से भी श्रद्धालु आते हैं। कोरोना के चलते इस बार चूड़धार यात्रा पर रोक है। कुछ लोग चोरी-छिपे पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां शिरगुल महाराज के दर्शन नहीं हो रहे हैं। मंदिर के कपाट बंद हैं। वहां न तो रहने और न ही खाने की कोई व्यवस्था है। गौरतलब है कि नवंबर से 15 अप्रैल तक चूड़धार के कपाट भारी बर्फबारी के चलते बंद रहते हैं। इस बार कोरोना के कारण मंदिर के कपाट अभी तक बंद हैं।

विज्ञापन


चूड़धार की यात्रा हिमाचल की कठिनतम यात्राओं में शुमार है। 11900 फीट की ऊंचाई और नौहराधार से लगभग 14 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़कर श्रद्धालुओं को शिरगुल महाराज के दर्शन होते हैं। पथरीले और भटकाऊ रास्तों में कई लोग जान भी गंवा चुके हैं। ऐसा पहली बार है, जब श्रावण माह में मंदिर के कपाट बंद हैं। कोरोना के चलते होटल कारोबारी, ढाबा चलाने वालों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। चूड़ेश्वर सेवा समिति के प्रधान जोगेंद्र सिंह चौहान, नायब तहसीलदार काकू राम ने बताया कि इस साल यात्रा पर रोक है। कारोबारी राजेंद्र पुंडीर, रणविजय, सुरेश चौहान, राजेंद्र सिंह, रविंद्र चौहान ने बताया कि इस साल कोरोना संकट के कारण कारोबार पूरी तरह से ठप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed