फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The condition of Kumarhatti flyover deteriorated within two years, repairs will be done by uprooting it.

Solan News: दो साल में ही कुमारहट्टी फ्लाईओवर के बिगड़े हाल, उखाड़कर की जाएगी मरम्मत

Mon, 08 Jan 2024 11:45 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Mon, 08 Jan 2024 11:45 AM IST
सार

फ्लाईओवर की सड़क में मिट्टी को रोकने के लिए लगाई गई प्लेटें भी बाहर निकल गई हैं।
यह प्लेटें कभी भी सड़क पर गिर सकती हैं।

विज्ञापन
The condition of Kumarhatti flyover deteriorated within two years, repairs will be done by uprooting it.
कुमारहट्टी फ्लाईओवर उखड़ा। - फोटो : संवाद

विस्तार

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर सोलन से परवाणू के बीच फोरलेन निर्माण कार्य लगातार चर्चाओं में आ रहा है। दो सालों में ही कुमारहट्टी फ्लाईओवर के हाल बिगड़ गए हैं। ऐसे में कंपनी ने सोलन आने वाली लेन को बंद कर फ्लाईओवर में मरम्मत कार्य शुरू किया है। बताया जा रहा है कि यह लेन धंसना शुरू हो गई थी। इस कारण जैसे ही वाहन यहां से निकलता था तो जंप लगता था। इससे हादसा होने का खतरा भी बढ़ गया था। इसे देखते हुए कंपनी ने लेन को बंद कर कार्य शुरू कर दिया है। इसके विपरीत धर्मपुर जाने वाली लेन में भी यही हाल बना हुआ है। फ्लाईओवर की सड़क में मिट्टी को रोकने के लिए लगाई गई प्लेटें भी बाहर निकल गई हैं।

विज्ञापन


यह प्लेटें कभी भी सड़क पर गिर सकती हैं और निकलने वाले वाहन को नुकसान पहुंचा सकती हैं।  फोरलेन निर्माता कंपनी ने आधी सड़क को बैरिकेड्स लगाकर बंद कर रखा था। लेकिन सफाई करने का हवाला देकर अब बैरिकेड्स हटा दिए हैं। वर्तमान में एक ओर से ही वाहन चले हुए हैं। इससे पहले भी फ्लाईओवर की प्लेटें बाहर निकल गई थीं। जिसमें पेंच लगाकर टिकाए गए थे। हैरत की बात तो यह है कि फ्लाईओवर को बने अभी दो ही वर्ष हुए हैं। लेकिन अभी से ही मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। ऐसे में फोरलेन कंपनी की ओर से किए गए निर्माण कार्य पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। 
विज्ञापन


गौर रहे कि कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर कुमारहट्टी बाजार में जाम को खत्म करने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण किया गया था। लेकिन निर्माण में खामियां सामने आ रही हैं। वहीं परवाणू से सोलन तक निर्माण कार्य की बरसात में पोल भी खुल चुकी है। चक्कीमोड़ में पूरी की पूरी सड़क ढह गई थी। इस कारण करीब एक सप्ताह तक वाहनों की आवाजाही ठप रही थी। यहां पर अभी भी सड़क की हालत ठीक नहीं है। सनवारा टोल प्लाजा के समीप भी एक लेन धंसी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लाईओवर के दोनों छोर पर हो रहे हादसे
कुमारहट्टी में फ्लाईओवर के दोनों ओर वाहनों की टक्कर के मामले आ रहे हैं। कई बार लोग घायल चुके हैं। फ्लाईओवर निर्माण के साथ यहां पर सर्विस लेन नहीं बनाई गई। आजकल एक ओर फ्लाईओवर की लेन बंद है। इससे टक्कर के मामले बढ़ गए हैं। 



कुमारहट्टी फ्लाईओवर में धर्मपुर से सोलन के आने वाली लेन को मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है। इस बारे प्रशासन को भी पत्र लिखकर अवगत करवाया है। जल्द मरम्मत कार्य पूरा हो जाएगा। 
-बलविंद्र सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, ग्रिल कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed