फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The city's connectivity roads will remain sealed during President Murmu's visit.

Shimla News: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे के दौरान सील रहेंगे शहर के संपर्क मार्ग

Mon, 06 May 2024 08:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 08:15 PM IST
विज्ञापन
The city's connectivity roads will remain sealed during President Murmu's visit.
द रिट्रीट से सड़क मार्ग से पहुंचेंगी संकटमोचन
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था के दौरान प्रतिबंधित रहेंगी सड़कें
राष्ट्रपति काफिला सुबह 10:50 बजे रिट्रीट से संकटमोचन मंदिर के लिए होगा रवाना
शिमला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को राजधानी के संकटमोचन और तारादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद मालरोड की सैर करेंगी। इसके लिए सभी तैयारियों कर ली गई हैं।
मंगलवार को राष्ट्रपति के दौरे से पहले कारकेड ने संकटमोचन, तारादेवी और रिज मैदान, मालरोड होते लिफ्ट राजभवन तक गाड़ियों का ट्रायल किया। इस दौरान व्यवस्थाओं को परखा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 मई को संकट मोचन और तारादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। राष्ट्रपति के काफिले के दौरान वाहनों के सुचारू संचालन के लिए ट्रैफिक डायवर्ट होगा। राष्ट्रपति आगमन के समय जगह-जगह यातायात व्यवस्था के दौरान सड़कें प्रतिबंधित होंगी।
विज्ञापन

राष्ट्रपति सुबह 10:50 बजे रिट्रीट से संकटमोचन मंदिर के लिए रवाना होंगी और करीब 11:25 बजे संकट मोचन पहुंचेगीं। राष्ट्रपति रिट्रीट से छराबड़ा, ढली, संजौली, नवबाहर, शिल्ली चौक, लिफ्ट, स्कैंडल प्वाइंट, सीटीओ, विधानसभा, एमएलए क्रॉसिंग होते संकट मोचन पहुंचेगी। राष्ट्रपति करीब आधे घंटे तक मंदिर में रहेंगी। करीब 11:55 बजे संकटमोचन मंदिर से तारादेवी मंदिर के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति दोपहर करीब 12:20 बजे तारादेवी मंदिर पहुंचेगीं तथा 2 बजे तक यहां रूकेंगी। यहां से राष्ट्रपति का काफिला 2:55 बजे द रिट्रीट पहुंचेगा। शाम 5:30 बजे राष्ट्रपति का काफिला द रिट्रीट से 5:50 बजे मालरोड पहुंचेगा। इस दौरान राष्ट्रपति मालरोड की सैर करेंगी। इसके बाद शाम 6:35 बजे गेयटी थियेटर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगी। शाम 7:20 बजे राष्ट्रपति रात्रिभोज के लिए राजभवन के लिए रवाना होंगी। रात 9:20 बजे द रिट्रीट पहुंचेगीं। राष्ट्रपति आगमन के समय जगह-जगह यातायात व्यवस्था के दौरान सड़कें प्रतिबंधित होंगी। इस दौरान मालरोड और रिज मैदान को पहुंचने वाले संपर्क मार्ग पर यातायात बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





सतलुज में राफ्टिंग का उठाया लुत्फ
शिमला। राष्ट्रपति के परिवार के सदस्यों ने मंगलवार को तीर्थ स्थल तत्तापानी का भ्रमण किया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा के बीच सदस्यों ने सतलुज नदी में राफ्टिंग का भी लुत्फ उठाया। मंगलवार को राष्ट्रपति के परिवार के सदस्य मशोबरा से वाया देवीदार होते करीब 12:30 बजे तत्तापनी पहुंचे। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने तीर्थ स्थल का भ्रमण करने के बाद राफ्टिंग का लुत्फ उठाया। शाम करीब साढ़े 5 बजे राष्ट्रपति का परिवार के सदस्य वापस द रिट्रीट लौट गए। राष्ट्रपति 8 मई को सुबह 9 बजे कल्याणी हेलीपैड से हेलिकाप्टर से शिमला से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article