{"_id":"5dadc5438ebc3e93d62b1dbd","slug":"the-case-of-15-thousand-temporary-teachers-of-himachal-can-be-heard-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार अस्थायी शिक्षकों के मामले की आज हो सकती है सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 हजार अस्थायी शिक्षकों के मामले की आज हो सकती है सुनवाई
Tue, 22 Oct 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 22 Oct 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में नियुक्त करीब 15 हजार पीटीए, पैटा, पैरा, ग्रामीण विद्या उपासकों के सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन मामले की मंगलवार को सुनवाई होने की संभावना है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट नंबर 11 में अस्थायी शिक्षकों का केस लगा है। पीटीए, पैट और पैरा शिक्षक बीते कई सालों से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। फरवरी 2017 के फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को लीव ग्रांट में डालते हुए स्टेटस को लगा दिया था।
विज्ञापन
इस आदेश के स्पष्टीकरण की अपील भी बीते साल कोर्ट में डाली गई थी, जिसकी सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्टीकरण देने की जगह अंतिम फैसला ही सुनाने की बात कही है।
विज्ञापन