फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The activation of western disturbance may change the weather in some parts of Himachal, with chances of rain.

Himachal Weather: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से कई भागों में करवट बदल सकता है माैसम, बारिश के आसार

Mon, 29 Sep 2025 01:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Sep 2025 01:29 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। 

विज्ञापन
The activation of western disturbance may change the weather in some parts of Himachal, with chances of rain.
हिमाचल में करवट बदल सकता है माैसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मौसम फिर करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। विभाग के अनुसार राज्य के मध्य पर्यतीय कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमाैर के एक-दो स्थानों पर आज हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी शिमला में सुबह धूप खिली, लेकिन दोपहर से बादल छाए हुए हैं। 

विज्ञापन

माैसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 4 अक्तूबर को मध्य व उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं 5 अक्तूबर को मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। 30 सितंबर से 3 अक्तूबर तक राज्य के सभी भागों में माैसम साफ रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.5, सुंदरनगर 20.9, भुंतर 18.5, कल्पा 10.2, धर्मशाला 16.5, ऊना 19.4, नाहन 22.1, केलांग 8.1, पालमपुर 17.0, सोलन 18.6, मनाली 14.6, कांगड़ा 20.5, मंडी 21.4, बिलासपुर 23.2, हमीरपुर 20.9, कुफरी 15.1, कुकुमसेरी 7.8, नारकंडा 11.9, रिकांगपिओ 14.9, पांवटा साहिब 25.0, ताबो 7.7 व बजाैरा में 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed