{"_id":"63d3e54b6f664e43334a1b84","slug":"the-accused-has-distribute-fake-notes-of-10-to-12-thousand-rupees-in-the-market-so-far-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour: बाजार में अब तक 10 से 12 हजार रुपये के जाली नोट चला चुका आरोपी, पूछताछ में कबूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: बाजार में अब तक 10 से 12 हजार रुपये के जाली नोट चला चुका आरोपी, पूछताछ में कबूला
Fri, 27 Jan 2023 08:32 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कालाअंब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, कालाअंब (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 27 Jan 2023 08:32 PM IST
सार
जाली मुद्रा मामले में गिरफ्तार आरोपी शाहिन अंसारी अब तक 10,000 से 12,000 रुपये का सामान खरीदकर बाजार में नकली नोट चला चुका है। रिमांड पर चल रहे आरोपी ने पूछताछ के दौरान यह बात कबूली।
विज्ञापन
जाली मुद्रा मामले में गिरफ्तार आरोपी (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जाली मुद्रा मामले में गिरफ्तार आरोपी शाहिन अंसारी अब तक 10,000 से 12,000 रुपये का सामान खरीदकर बाजार में नकली नोट चला चुका है। रिमांड पर चल रहे आरोपी ने पूछताछ के दौरान यह बात कबूली। आरोपी ने घर पर तैयार किए 50 और 100 रुपये के जाली नोटों से कालाअंब सहित नाहन और पांवटा साहिब के बाजारों से सामान खरीदा। पुलिस ने आरोपी के घर से लैपटॉप, प्रिंटर और कागज कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन
आरोपी ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि उसने जाली नोट स्वयं घर पर तैयार किए और जाली नोटों से खरीदारी भी की है। बताया जा रहा है कि आरोपी के घरवालों को भी पता नहीं था कि वह जाली नोट छाप रहा है। उसने अपने घरवालों को बता रखा था कि वह ऑनलाइन काम करता है। फिलहाल आरोपी का संबंध किसी बड़े गिरोह से होने की बात सामने नहीं आई है। रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद 28 जनवरी को आरोपी को दोबारा न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में जाली नोट से सामान खरीदने पर स्थानीय दुकानदारों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले किया था। कालाअंब के दुकानदारों ने वाले शाहिन (42) निवासी कुंदन का बाग (नाहन) को रंगे हाथों दबोचा था। इन दुकानदारों को शाहिन पहले भी जाली नोट देकर सामान खरीद चुका था। पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी के कब्जे से प्रिंटर, कागज और लैपटॉप बरामद हुआ है। मामले की पुलिस गहनता से तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन