{"_id":"5d76790e8ebc3e016d63038b","slug":"tgt-recruitment-may-get-stuck-in-the-by-elections-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में उपचुनाव के फेर में फंस सकती है टीजीटी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में उपचुनाव के फेर में फंस सकती है टीजीटी भर्ती
Tue, 10 Sep 2019 11:56 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 10 Sep 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग में टीजीटी के 329 पदों पर बैचवाइज भर्ती उपचुनाव के फेर में फंस सकती है। इसी सप्ताह धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने की अधिसूचना जारी होने की संभावना है। बैचवाइज नियुक्तियों की सूची अभी तक फाइनल नहीं हो सकी है। ऐसे में अगर चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले नियुक्तियां नहीं हुई तो मामला नवंबर मामले तक लटक जाएगा।
विज्ञापन
बीते साल नवंबर में हुई कैबिनेट बैठक में टीजीटी के 835 नए पद भरने को मंजूरी दी गई थी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने 329 पद बैचवाइज भरने की प्रक्रिया शुरू की। इसमें टीजीटी आर्ट्स के 197, टीजीटी नॉन मेडिकल के 92 पद और टीजीटी मेडिकल के 42 पद घोषित किए गए। जुलाई महीने तक जिलों में काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की गई। अगस्त महीना स्टेट मेरिट बनाने में चला गया।
विज्ञापन
अब मंत्रियों और विधायकों की ओर से नियुक्तियों के लिए जारी किए गए डीओ के चलते सूची फाइनल नहीं हो पा रही है। दो विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लग जाएगी। इसके चलते मामला नवंबर महीने तक फंस जाएगा। बीते कई सालों से बैचवाइज नियुक्तियों के इंतजार में बैठे लोगों ने सरकार और शिक्षा विभाग से जल्द से जल्द परिणाम घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन