फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tet exam in chamba

यहां अभ्यर्थियों ने अंधेरे में दी टेट परीक्षा

Sun, 28 Feb 2016 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Sun, 28 Feb 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
tet exam in chamba

चंबा में रविवार को बिजली का कट लगने से टेट अभ्यर्थियों को परीक्षा देने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं होने के कारण अंधेरे में ही उन्हें टेस्ट देना पड़ा।

विज्ञापन


ब्वायज स्कूल व गर्ल्स स्कूल में अभ्यर्थियों को सबसे ज्यादा परेशानी पेश आई। यह दोनों भवन काफी पुराने हैं और बिजली नहीं होने के कारण ब्वॉयज स्कूल व दरबार हॉल में अभ्यर्थियों को अंधेरे में ही परीक्षा देनी पड़ी।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र के कई कमरे ऐसे भी थे, जहां पर खिड़कियां तक नहीं थीं। परीक्षा देने पहुंचे अजय कुमार, सुरेश, मनोज कुमार, आशा, हिना, मीरा, अशोक और राकेश ने बताया कि रविवार को बिजली का कट होने के कारण परीक्षा केंद्रों में अंधेरे से दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन शिक्षा बोर्ड व प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए कोई भी इंतजाम नहीं किए थे। जबकि शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा के 800 रुपये वसूले हैं। उन्होंने कहा कि टेट की परीक्षा की तिथि काफी समय पहले निर्धारित हो चुकी थी। इसलिए शिक्षा बोर्ड व प्रशासन को विद्युत कट को किसी अन्य दिन लगाने के निर्देश संबंधित विभाग को देने चाहिए थे।


विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता एमएल शर्मा ने बताया कि बोर्ड ने अचानक कट नहीं लगाया है। बोर्ड ने काफी दिन पहले ही चंबा व आसपास के क्षेत्रों में 28 व 29 फरवरी को बिजली की आपूर्ति बाधित रहने की सूचना दे जी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed