{"_id":"629e465701176a50b853c6b2","slug":"test-report-late-in-knh-shimla-news-sml411292818","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएनएच में चार दिन बाद भी नहीं मिल रही टेस्ट रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएनएच में चार दिन बाद भी नहीं मिल रही टेस्ट रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्भवती और अन्य महिला मरीज परेशान, सीलन से भरे कमरे में लिए जा रहे सैंपल
लाइनों में धक्के खाने को मजबूर हैं गर्भवती महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कमला नेहरू अस्पताल (केेएनएच) में महिला मरीजों को रिपोर्ट समय पर नहीं मिल रही। साधारण टेस्ट की रिपोर्ट के लिए भी चार दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। केएनएच में प्रदेशभर से महिलाएं उपचार करवाने आती हैं। केएनएच प्रदेश का एकमात्र मातृ एवं शिशु अस्पताल है। इस वजह से यहां भीड़ भी अधिक रहती है।
अनुबंध पूरा होने के बाद एसआर लैब ने यहां से अपना काम समेट लिया है। अब पर्ची काउंटर के साथ कृष्णा डायग्नोस्टिक कंपनी ने अपनी कलेक्शन सेंटर खोला है। कंपनी अभी सैंपल लेने के बाद जांच के लिए चंडीगढ़ भेजती है। इस वजह से रिपोर्ट मिलने में चार दिन लग रहे हैं। इससे महिला मरीजों को भारी परेशानी होती है। सैंपल देने आ रही महिलाओं के लिए भी पर्याप्त सुविधा नहीं है। गर्भवती महिलाओं को भी लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। जबकि मरीजों को एक कुर्सी पर बैठकर सैंपल देना पड़ रहा हैं। गलती से अगर धक्का लग जाए तो सैंपल देने वाली महिला को नुकसान भी हो सकता है।
केस एक
चार दिन बाद भी नहीं मिली रिपोर्ट
कलेक्शन सेंटर पर दोपहर 12:00 बजे के करीब भीड़ बढ़ना शुरू हो जाती है। शिमला की रहने वाली गीतिका जांच रिपोर्ट लेने आती है। महिला मरीज ने कर्मी से पर्ची देकर पूछा क्या रिपोर्ट आ गई है तो जवाब मिला अभी नहीं। महिला ने कहा कि चार दिन बाद रिपोर्ट देने की बात कही थी लेकिन अब दोबारा अगले दिन रिपोर्ट लेने आना पड़ेगा। ओपीडी में उपचार के बाद अधिकांश महिला मरीज हेपेटाइटिस और वारयल इंफेक्शन की जांच करवाने के लिए आती हैं।
विज्ञापन
केस दो
बल्देयां की रक्षा ने कहा कि डॉक्टर ने शुगर और थायराइड के टेस्ट करवाने के लिए कहा है लेकिन रिपोर्ट लेने के लिए फिर आना होगा। नारकंडा की मनीषा ने बताया कि उसे रिपोर्ट लेने के लिए अभी किसी रिश्तेदार को भेजना होगा। लैब में बताया गया कि आज रिपोर्ट नहीं मिलेगी।
केस तीन
अब दोबारा खर्च होंगे एक हजार रुपये
शिलाई (सिरमौर) की अत्रू देवी को जब यह पता चलता है कि रिपोर्ट चार दिन बाद मिलेगी तो वह भड़क गई। महिला ने कहा कि उसे अब दोबारा जांच रिपोर्ट लेने के लिए यहां आना होगा। आने में ही 1000 रुपये बस किराये में खर्च हो गया है। महिला ने कहा कि यहां रहने की भी व्यवस्था नहीं है। सरकार को व्यवस्था में सुधार करना चाहिए।
दूसरे दिन उपलब्ध करवाएं रिपोर्ट : डॉ. रविंद्र
कमला नेहरू अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र मोक्टा ने बताया कि लैब में सैंपल लेने के लिए पांच कर्मचारी आ गए हैं। इन्हें निर्देश दिए हैं कि वह दूसरे दिन ही मरीजों को रिपोर्ट उपलब्ध करवाएं ताकि लोगों को परेशानी न हो।
रोजाना हो रहे हैं महज 45 टेस्ट
केएनएच में खुले निजी कंपनी के कलेक्शन सेंटर में रोजाना महज 45 टेस्ट हो रहे हैं। लैब प्रबंधन का दावा था कि चंडीगढ़ से दूसरे दिन रिपोर्ट आ जाएगी लेकिन मौजूदा समय में अब चौथे दिन रिपोर्ट मिल रही है। गौरतलब है कि सोलह दिन पहले अस्पताल में स्थापित एसआर लैब का अनुबंध खत्म हो गया था। इसके बाद नई कंपनी ने टेस्ट का जिम्मा संभालना था लेकिन न तो नई कंपनी अभी तक अपनी मशीनें स्थापित नहीं कर पाई है। इस कारण रिपोर्ट मिलने में देरी हो रही है।